Curly Hair Care Tips: कंगना रनौत अभी सोशल मीडिया पर मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र, हाथ में हरी चूड़ियों के साथ सन ग्लास लगाए अपने नेचुरल कर्ली बालों को एक पोनी बनाए वायरल हो रही हैं। आइए, कर्ली हेयर को लेकर एक्सपर्ट से कुछ बातें समझते हैं।
Tanu Weds Manu Kangana look: फिल्म तनु वेड्स मनु और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स में अभिनेत्री ज्यादातर सीन में अपने कर्ली बालों को ही बेहद खूबसूरती से स्टाइल करती दिख रही हैं। ऐसे में अगर आपके भी कर्ली बाल हैं और आप फ्रिजी-ड्राई से परेशान हैं तो हेयर एक्सपर्ट द्वारा बताए गए टिप्स को फॉलो कर अभिनेत्री के जैसे अपने बालों को मैनेज कर सकती हैं। आइए जानते हैं कर्ली हेयर केयर टिप्स और कर्ली हेयर स्टाइल के बारे में।
ज्यादातर लोगों को लगता है कि घुंघराले बालों में भी नॉर्मल या स्ट्रेट हेयर यानी सीधे बालों वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन हेयर एक्सपर्ट शालिनी शर्मा के अनुसार, कर्ली हेयर अलग होते हैं इसलिए इनका ख्याल रखने की जरूरत ज्यादा पड़ती है।
अगर आप कर्ली हेयर का सही से केयर नहीं करते हैं तो इससे घुंघराले बाल फ्रिजी होकर फूले हुए दिखते हैं साथ ही कंघी करते समय बालों के ज्यादा टूटने की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं। वहीं बालों के गीले होने पर लगता है सिर पर बाल ही नहीं हैं। इसके अलावा घुंघराले बालों को सुलझाना मुश्किल होने के साथ ही फ्रिजी और ड्राई दिखने के चलते इनमें हेयर स्टाइल बनाना मुश्किल होता है।
अगर आप भी एक्ट्रेस के जैसे अपने नेचुरल बालों को हेल्दी, शाइनिंग और मैनेजबल रखना चाहती हैं तो हेयर एक्सपर्ट शालिनी शर्मा के अनुसार, तो सबसे पहले हैवी कर्ल्स के लिए अच्छा कंडीशनिंग वाला शैंपू इस्तेमाल करें, कंडीशनर के बदले हेयर मास्क यूज करें जिससे बाल हाइड्रेटेड रहेंगे। इसके अलावा हेयर ऑयलिंग और रिवर्स वॉश भी कर सकती हैं।
इसके अलावा अगर आपके बाल मैगी के जैसे कर्ली हैं और आप मैनेज करना चाहती हैं तो आप नैनो प्लास्टिया और बोटॉक्स जैसे ट्रीटमेंट भी ले सकती हैं या फिर ज्यादा ड्राई और डैमेज बालों को मैनेज कर के लिए हफ्ते या 15 दिन में हेयर स्पा ले सकती हैं।
'तनु वेड्स मनु' और 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' में कंगना रनौत ने अपने घुंघराले बालों के कई बेहतरीन हेयर स्टाइल बनाए थे, जिससे आइडिया लेकर आप ऑफिस या किसी फंक्शन के लिए तैयार हो सकती हैं।
मेसी कर्ली बन (Messy Curly Bun)
अभिनेत्री फिल्म ने फिल्म के कई सीन में ट्रेडिशनल और कैजुअल लुक के लिए मेसी बन बनाए हुए दिखती हैं। ऐसे में अगर आप जल्द किसी फंक्शन में जाने वाली हैं या आपको खुले बाल पसंद नहीं हैं तो आप इस हेयर स्टाइल को रिक्रिएट कर सकती हैं। घुंघराले बालों की बनावट के कारण मेसी बन काफी फूला हुआ और स्टाइलिश दिखता है।
हाफ-अप हाफ-डाउन (Half-Up Half-Down)
अगर आप ऑफिस या कॉलेज के लिए कर्ली हेयर स्टाइल खोज रही हैं तो आप अभिनेत्री के हाफ-अप हाफ-डाउन हेयर स्टाइल को रिक्रिएट कर सकती हैं। इस हेयर स्टाइल में अभिनेत्री ने अपने बालों के आगे के हिस्से को पीछे की तरफ आधा बांधा हुआ था और बाकी बालों को खुला छोड़ दिया था। यह कर्ली बालों को मैनेज करने के साथ ही कम समय में तैयार होकर स्टाइलिश दिखने के लिए सही है।
खुले कर्ली बाल (Open Natural Curls)
दोनों फिल्मों में तनु का रोल सादगी और खुले विचारों के लिए जाना जाता है। इसलिए, ज्यादातर सीन में अभिनेत्री के नेचुरल कर्ली बालों को खुला रखा गया था, जो उनकी आजाद पर्सनालिटी को दर्शाता था। ऐसे में आप चाहें तो अपने कर्ली बालों का अच्छी तरह से ख्याल रख के खुले छोड़ कर भी स्टाइलिश दिख सकती हैं।