लाइफस्टाइल

Kokum Sharbat Recipe: बिना गैस जलाए बनाएं ये रिफ्रेशिंग जूस, स्वाद ऐसा कि बार-बार मांगेंगे लोग

Kokum Sharbat Recipe: गर्मी के मौसम में पेट की समस्याओं और बढ़ते वजन से परेशान हैं? तो कोकम शरबत आपके लिए बेस्ट है। जानिए घर पर आसानी से कोकम शरबत बनाने का तरीका और इसके गजब के फायदे।

2 min read
Mar 19, 2026
How to Make Kokum Juice at Home (source: freepik)

Kokum Sharbat Recipe: दोपहर की चिलचिलाती धूप में फ्रिज का ठंडा पानी भी प्यास नहीं बुझा पाता और साथ ही नुकसान भी करता है। इसलिए बाहर के केमिकल वाले कोल्ड ड्रिंक पीकर हम अपना पेट और खराब कर लेते हैं। लेकिन कई फल ऐसे होते हैं जो न सिर्फ शरीर को AC जैसी ठंडक देते हैं, बल्कि बढ़ते वजन और खराब पाचन को भी ठीक कर देते हैं। उसमें से एक होता है कोकम।इसका खट्टा-मीठा शरबत गर्मी में लू से बचाता है और आपके पेट को अंदर से ठंडा रखता है। चलिए जानते हैं इसे बनाने का सबसे आसान तरीका।

ये भी पढ़ें

Gulkand In Summer: हार्मोनल बैलेंस से लेकर चमकती स्किन तक, ये देसी जैम अंदर से करेगी बॉडी को डिटॉक्स

क्या है ये कोकम और क्यों है इतना खास?

कोकम एक ऐसा फल है जो ज्यादातर हमारे देश के समुद्री इलाकों जैसे गोवा और महाराष्ट्र के कोंकण में मिलता है। इसे सुखाकर गहरे लाल रंग की पंखुड़ियों की तरह इस्तेमाल किया जाता है। आयुर्वेद में इसे पेट का डॉक्टर माना गया है क्योंकि इसकी तासीर बहुत ठंडी होती है। अगर गर्मी में आपको खट्टी डकारें आती हैं, सीने में एसिडिटी होती है या हाथ-पैरों के तलवों में जलन महसूस होती है, तो कोकम का शरबत आपके लिए रामबाण इलाज है। इसका चटपटा और खट्टा-मीठा स्वाद इतना मजेदार होता है कि बच्चे हों या बड़े, इसे पीते ही सबको तुरंत ताजगी और शरीर को जबरदस्त ठंडक मिलती है।

कोकम शरबत के फायदे

  • पेट की गर्मी को तुरंत शांत करती है।
  • इसमें हाइड्रॉक्सीसिट्रिक एसिड होता है, जो शरीर में फैट नहीं बनने देता।
  • यह खून को साफ करता है और शरीर की गंदगी बाहर निकालता है।
  • भारी खाना खाने के बाद इसे पीने से खाना जल्दी पचता है और ब्लोटिंग नहीं होती।
  • धूप से आने के बाद यह शरीर के इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस करता है।

घर पर कोकम शरबत बनाने का आसान तरीका

  • सूखा कोकम: 8-10 पीस
  • गुड़ या शक्कर: 1 बड़ा चम्मच
  • भुना जीरा पाउडर: आधा चम्मच
  • काला नमक: स्वाद के अनुसार
  • पानी: 2 गिलास
  • पुदीना: 4-5 पत्तियां

बनाने का तरीका

सबसे पहले सूखे कोकम को साफ पानी से एक बार धो लें। अब इसे आधा कप गुनगुने पानी में 15-20 मिनट के लिए डाल दें। पानी का रंग गहरा लाल हो जाएगा। जब कोकम फूल जाए, तो उसे हाथ से अच्छे से मसल लें ताकि उसका पूरा रस निकल आए। इस लाल पानी को एक जग में छान लें और छिलके अलग कर दें। अब इसमें ठंडा पानी डालें। ऊपर से पिसा हुआ जीरा, काला नमक और गुड़ डालकर चम्मच से घोल लें। ऊपर से पुदीने की पत्तियां तोड़कर डालें और बर्फ डालकर मजे से पिएं।

ये भी पढ़ें

Tulsi Water Benefits: तनाव, खराब पाचन और स्किन इन्फेक्शन के लिए रामबाण है यह पानी, जानें इसे बनाने का सही आयुर्वेदिक तरीका

Also Read
View All
100+ Eid Mubarak Wishes : दोस्तों से लेकर बॉस तक, सबको विश करने के लिए ढूंढ रहे हैं बेस्ट मैसेज? यहां है 100+ ईद शायरी और विशेज का खजाना

Ranveer Singh Body Transformation: रणवीर सिंह का डाइट चार्ट वायरल: न मीठा, न जंक फूड.. बस ये 3 चीजें खाकर बना डाली ‘धुरंधर’ बॉडी

इंस्टाग्राम पर चाहिए मिलियन्स में व्यूज? तो नवरात्रि पर इन टॉप 10 भजनों पर बनाएं रील!

Chinese Actress Expensive Plastic Bag: जिसे कचरा समझकर फेंक देती हैं मम्मी, उसे हाथ में लेकर रेड कार्पेट पर उतरी ये एक्ट्रेस, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश!

Gudipadwa Wishes: गुड़ी पड़वा के पावन पर्व पर इन खास हिंदी और मराठी संदेशों के साथ अपनों को दें बधाई, बरसेगी सुख-समृद्धि!

अगली खबर