लाइफस्टाइल

कुमार विश्वास स्टाइल में आलू-टमाटर की सब्जी बनाने की रेसिपी नोट करें

Kumar Vishwas Aloo Tamatar Ki Sabji Recipe: अगर संडे स्पेशल में आज क्या बनाएं आपको समझ में नहीं आ रहा है, तो आप यहां बताए गए तरीके से कुमार विश्वास स्टाइल सीक्रेट इंग्रीडिएंट के साथ आलू टमाटर की सब्जी बना सकते हैं।
2 min read
May 17, 2026
Kumar Vishwas Aloo Tamatar Sabji Recipe,Kumar Vishwas Aloo Tamatar Ki Sabji Recipe
कुमार विश्वास आलू टमाटर रेसिपी कुमार विश्वास आलू टमाटर रेसिपी | image credit gemini AND youtube- Curly Tales

Kumar Vishwas Aloo Tamatar Sabji Recipe: कुमार विश्वास को ज्यादातर लोग उनकी कविताओं के साथ ही राजनीति के लिए जानते हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने यूट्यूब चैनल कर्ली टेल्स (Curly Tales) पर कामिया जानी के साथ अपने घर का होम टूर वीडियो शेयर किया है, जिसे लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। होम टूर के साथ ही कुमार विश्वास ने आलू टमाटर की सब्जी की एक सीक्रेट इंग्रीडिएंट के साथ रेसिपी शेयर की है, जो बेहद कम सामग्री और आसानी से बनने के साथ ही खाने में भी बेहद स्वादिष्ट लगती है।

ऐसे में अगर आप आज संडे स्पेशल में कुछ अलग और आसानी से बनाने के लिए रेसिपी खोज रहे हैं, तो आप यहां बताए गए कुमार विश्वास स्पेशल आलू टमाटर की सब्जी बना सकते हैं। आइए स्टेप बाय स्टेप जानते हैं कि आप इसे कैसे बना सकते हैं।

आलू टमाटर की सब्जी बनाने के लिए जरूरी सामग्री (Ingredients for Aloo Tamatar ki Sabji)

  • आलू: 3-4
  • टमाटर: 1
  • हरी मिर्च: 2
  • जीरा: 1/4 छोटा चम्मच
  • राई: 1/4 छोटा चम्मच 
  • हल्दी पाउडर: 1/3 छोटा चम्मच
  • सरसों का तेल: 1 बड़ा चम्मच 
  • देसी घी: 1 छोटा चम्मच 
  • नमक: 1 छोटा चम्मच 
  • पानी: आवश्यकतानुसार
  • चिली सॉस : 2 छोटे चम्मच 

ऐसे बनाएं आलू टमाटर की सब्जी (Step by Step Recipe of Aloo Tamatar)

स्टेप 1: सबसे पहले आलू, टमाटर और हरी मिर्च को अच्छे से पानी से धोकर काट लें।

स्टेप 2: सब्जी काटने के बाद, एक कढ़ाई या बर्तन में थोड़ा सा सरसों का तेल डालकर उसे गैस पर हल्का गरम होने दें।

स्टेप 3: जब तेल गरम हो जाए, तो उसमें चुटकी भर जीरा डालें। जैसे ही जीरा हल्का लाल होने लगे, तो साथ में कटे प्याज डालें।

स्टेप 4: इसके बाद कढ़ाई में कटे हुए आलू और हरी मिर्च डालें। इन्हें तेल में तब तक अच्छी तरह भूनें, जब तक कि आलू का और प्याज का रंग हल्का गुलाबी न हो जाए।

स्टेप 5: जब आलू अच्छे से भून जाएं तब इसमें दो चम्मच चिली सॉस डाल दें। यह कुमार विश्वास द्वारा बनाई गई इस सब्जी का असली सीक्रेट है। चिली सॉस डालने से इसका फ्लेवर आलू के अंदर तक चला जाता है। इससे सब्जी में एक ऐसा अनोखा स्वाद आता है जिसे खाकर लोग उंगलियां चाटते रह जाएंगे, लेकिन वो यह अंदाजा नहीं लगा पाएंगे कि इसमें क्या मिलाया गया है।

स्टेप 6: सॉस मिलाने के बाद इसमें कटे हुए टमाटर , राई, मसाला, नमक और हल्दी पाउडर डालें। सबको अच्छे से मिक्स करने के बाद थोड़ा सा पानी डालें और सब्जी को ढक कर कुछ देर के लिए पकने दें।

स्टेप 7: जब सब्जी पूरी तरह पककर तैयार हो जाए, तो गैस बंद करने से ठीक पहले ऊपर से थोड़ा सा देसी घी डाल दें। बस, आपकी गरमा-गरम और स्वादिष्ट आलू-टमाटर की सब्जी तैयार है। आप इसे रोटी, पूरी या पराठे के साथ सर्व कर सकते हैं।

Updated on:
25 May 2026 07:39 am
Published on:
17 May 2026 09:56 am