लाइफस्टाइल

बिना नौकरी छोड़े अपना साइड बिजनेस कैसे शुरू करें? यहां है स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

Side Income Ideas For Employees in Hindi: आज के इस लेख में हम ऐसी 5 बातें बता रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप अपने शौक को पूरा करने के साथ ही साइड इनकम का जरिया भी बना सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से।

3 min read
Apr 09, 2026
Job Layoff Backup Plan Tips: image credit gemini

Job Layoff Backup Plan Tips: आज के समय में नौकरीपेशा लोगों को सबसे बड़ी टेंशन यह रहती है कि वे घर और ऑफिस के कामों के बीच अपने लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं। भागदौड़ भरी लाइफ में लोग अपनी पसंद का काम नहीं कर पाते। इसी के साथ, आए दिन होने वाले लेऑफ यानी छंटनी की वजह से मन में हमेशा एक डर बना रहता है कि अगर नौकरी चली गई तो क्या होगा? अगर आप भी इसी तरह की असुरक्षा या समस्या से जूझ रहे हैं, तो हमारा आज का यह लेख आपके काम आ सकता है। आज के इस लेख में हम ऐसी 5 बातें बता रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप अपने शौक को पूरा करने के साथ ही साइड इनकम का जरिया भी बना सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से।

ये भी पढ़ें

CG News: पहले दी ट्रेनिंग और कहा- 45 दिन बाद मिलेगी नौकरी, अब सरकारी कार्यालय भटक रहे

वक्त निकालना सीखें (Time Management)


अपनी नौकरी के साथ-साथ पैशन को जिंदा रखना और बुरे वक्त के लिए बैकअप प्लान तैयार रखना आज की जरूरत है। अक्सर लोग ऑफिस के काम में इतने डूब जाते हैं कि अपनी पसंद की चीजें भूल जाते हैं। लेकिन अगर स्मार्ट तरीके से चलें, तो साइड इनकम शुरू करना और नौकरी जाने के डर को कम करना मुमकिन है। इसके लिए सबसे पहले ऑफिस की भागदौड़ के बीच अपने लिए समय निकालें। आप सुबह जल्दी उठकर या रात को सोने से पहले आधा-एक घंटा उस काम को दे सकते हैं जो आपको पसंद है। इसके साथ ही, वीकेंड यानी शनिवार और रविवार की छुट्टी को सिर्फ आराम में बिताने के बजाय, उसका कुछ हिस्सा अपने पैशन को बेहतर बनाने में लगाएं।

शौक को कमाई का जरिया बनाएं (Monetizing Your Passion)


आज के दौर में लगभग हर चीज की मांग है, बस आपको उसे पेश करना आना चाहिए। अगर आपके अंदर कोई टैलेंट या शौक है, तो उसे एक'साइड बिजनेस की तरह देखें। अपनी स्किल्स को सोशल मीडिया पर दिखाएं या फ्रीलांसिंग के जरिए काम करें। इससे न सिर्फ आपकी प्रैक्टिस होगी, बल्कि आपके पास एक्स्ट्रा पैसे कमाने का एक अलग जरिया भी बन जाएगा।

पैसों की बचत और तैयारी (Financial Planning)


बुरा वक्त कभी बताकर नहीं आता, इसलिए बचत करना बहुत जरूरी है। अगर कभी अचानक लेऑफ की स्थिति आ जाए, तो उससे निपटने के लिए आपके पास कम से कम 6 महीने का खर्च बचा होना चाहिए। इसे आप इमरजेंसी फंड के रूप में जमा कर सकते हैं। ऐसा करने से आप मानसिक रूप से मजबूत रहते हैं और नई नौकरी ढूंढते समय या बिजनेस शुरु करते समय आपको तनाव कम होगा।

नए लोगों से जान-पहचान बढ़ाएं (Networking)


अक्सर लोग दूसरों से मिलना-जुलना पसंद नहीं करते, लेकिन आज के समय में नेटवर्किंग एक जरूरत बन गई है। अपनी कंपनी के बाहर भी दुनिया देखें। अपनी फील्ड के लोगों से मिलें, प्रोफेशनल इवेंट्स में जाएं और लिंक्डइन जैसे प्लेटफॉर्म्स पर एक्टिव रहें। जब आपकी जान-पहचान ज्यादा लोगों से होती है, तो नौकरी जाने की सूरत में दूसरी जगह काम मिलने में काफी आसानी हो जाती है। इसके साथ ही अपनी पसंद और बजट के हिसाब से बिजनेस के बारे में भी लोगों से बात करते रहें।

हमेशा कुछ नया सीखते रहें (Continuous Learning)


आजकल उन लोगों की मांग ज्यादा है जो अपने काम के साथ-साथ दूसरी स्किल्स भी जानते हों। आज के समय में टेक्नोलॉजी बहुत तेजी से बदल रही है, इसलिए सिर्फ एक नौकरी के भरोसे बैठने के बजाय नए कोर्सेज करें और अपनी स्किल्स को अपडेट रखें। अगर आप खुद को वक्त के साथ बदलते रहेंगे, तो कंपनी के लिए आपको निकालना मुश्किल होगा। असके साथ ही अगर आपका लेऑफ हो भी गया, तो आपके पास इतना टैलेंट होगा कि कोई भी दूसरी कंपनी आपको तुरंत काम पर रख लेगी।

ये भी पढ़ें

पत्रिका कीनोट सलोन: ‘जिंदगी में इमरजेंसी फंड जरूर बनाएं और उसे दूसरे कामों में इस्तेमाल न करें’

Published on:
09 Apr 2026 02:26 pm
Also Read
View All