Lemon Water For Weight Loss: अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान है तो नींबू पानी के साथ इन 5 चीजों का सेवन कर वजन को कण्ट्रोल कर सकती हैं।
Lemon Water For Weight Loss: गर्मियों में वजन कम करना आसान भी हो सकता है और मुश्किल भी- यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप क्या खा-पी रहे हैं। अगर सही चीजों को अपनी दिनचर्या में शामिल करते है तो वजन तेजी से घट सकता है। इस मौसम में ज्यादा पसीना आता है, जिससे शरीर के अंदर की गंदगी बाहर निकलती है। लेकिन अगर सही तरीके से खाना और पानी नहीं लिया जाए तो कमजोरी भी महसूस हो सकती है।
नींबू पानी गर्मी में शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ वजन कम करने में भी मदद करता है। लेकिन अगर इसमें कुछ और चीजें मिलाकर पिया जाए तो इसका असर और भी बढ़ सकता है। आइए जानते हैं कि नींबू पानी के साथ किन चीजों का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है।
अगर आप दिन की शुरुआत सही करेंगे तो पूरा दिन एनर्जेटिक और हेल्दी महसूस होगा। सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीने से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और मेटाबॉलिज्म तेज होता है। तेज मेटाबॉलिज्म का मतलब है कि शरीर ज्यादा कैलोरी बर्न करेगा, जिससे वजन कम करने में मदद मिलेगी।
अगर आपको डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें होती हैं या पेट फूलने की समस्या रहती है तो यह तरीका आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। रातभर पानी में भिगोए हुए जीरे को सुबह उबाल लें और इसमें थोड़ा नींबू मिला लें। यह मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद करता है और फैट को तेजी से बर्न करने में सहायक होता है।
अदरक में ऐसे तत्व होते हैं, जो शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद करते हैं। अगर आप अपने नींबू पानी में थोड़ा सा अदरक का रस मिला लेंगे तो यह पाचन तंत्र को मजबूत करेगा और वजन कम करने की प्रक्रिया को तेज करेगा। अगर आप इसे खाने से पहले पीते हैं तो भूख कंट्रोल करने में भी मदद मिल सकती है।
गर्मियों में ठंडक पहुंचाने के लिए पुदीना बेहतरीन ऑप्शन है। यह न सिर्फ पाचन को बेहतर करता है, बल्कि शरीर को हाइड्रेट भी रखता है। अगर आप नींबू पानी में कुछ पुदीने के पत्ते डालकर पीते हैं तो यह वजन घटाने में भी मदद कर सकता है और पेट हल्का महसूस होता है।
अगर आप वैसे लोगों में से है जिसके भूख हर 10 मिनट में लग जाती है तो अलसी का पानी और नींबू आपके के लिए फायदेमंद हो सकता हैं। अलसी में मौजूद फाइबर आपकी भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह पाचन को बेहतर बनाएगा और वजन कम करने में मदद करेगा।
अगर आप रात को सोने से पहले गुनगुने पानी में थोड़ा सा दालचीनी पाउडर और नींबू मिलाकर पीते हैं तो यह आपकी चर्बी को कम करने में मदद करेगा। दालचीनी ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखती है और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाती है, जिससे फैट बर्न करने की प्रक्रिया तेज होती है।
डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।