निवान निगम ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर किए हैं। इसमें वो बेहद हेल्दी दिख रहे हैं। जैसा कि आप भी तस्वीरों में देख सकते हैं। ये फोटो दो साल पहले की है। क्योंकि, उन्होंने खुद लिखा है कि दो साल की मेहनत के बाद वो वजन घटा पाए हैं। इसके बाद सिक्स पैक एब्स बने हैं। निवान के लुक को देखकर बॉलीवुड के कई सेलेब ने कमेंट किया है। साथ ही फैंस भी जमकर कमेंट करते दिख रहे हैं।