5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Honey Singh ने घटाया अपना 18kg वजन, वेट लॉस के लिए पीया ये ग्रीन जूस, आप भी जान लें ये टिप्स

Weight Loss Diet Plan: अगर आप भी कम समय में जल्दी वजन घटाना चाहते हैं तो रैपर हनी सिंह के ये हेल्दी डाइट और वर्कआउट से जुड़े टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। इसी डाइट प्लान से Honey Singh ने 18 किलो वजन घटाया है। जानिए उनकी फिटनेस जर्नी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Nisha Bharti

Mar 08, 2025

Honey Singh Weight Loss Diet

Honey Singh Weight Loss Diet

Honey Singh: बॉलीवुड के फेमस रैपर और संगीत कलाकार हनी सिंह ने अपनी शानदार वजन घटाने की ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को चौंका दिया है। उन्होंने 95 किलो से 77 किलो तक वजन कम किया, यानी पूरे 18 किलो। यह बदलाव उनकी सही फिटनेस रूटीन और डाइट की वजह से संभव हुआ। खासतौर पर एक ग्रीन जूस ने इसमें अहम भूमिका निभाई। अगर आप भी वजन कम करना चाहती हैं तो हनी सिंह के डाइट प्लान और इस खास ड्रिंक को अपनी लाइफस्टाइल में शामिल कर सकती हैं।

क्या हैं हनी सिंह के ग्रीन जूस का राज?

हनी सिंह के ट्रेनर अरुण कुमार के मुताबिक, यह ग्रीन जूस मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। इसे खाली पेट पीने से शरीर को जल्दी पोषण मिलता है और वजन कम करने की प्रक्रिया तेज होती है। इस ग्रीन जूस में चुकंदर, आंवला, खीरा, गाजर और धनिया पत्ते शामिल थे। चुकंदर ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। आंवला पाचन सुधारता है और फैट लॉस में मदद करता है। खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और डिटॉक्स करने में सहायक होता है तो वहीं गाजर पाचन को मजबूत करता है और जरूरी विटामिन देता है, जबकि धनिया पत्ते मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं और शरीर से टॉक्सिन निकालते हैं।

यह भी पढ़ें:मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का राज है ABC जूस, जानिए उनका डाइट प्लान

बीमारी के कारण बढ़ा वजन

आपको बता दें, करीब 5 साल तक हनी सिंह बाइपोलर डिसऑर्डर की समस्या से जूझ रहे थे। इस बीमारी के दौरान उन्हें स्टेरॉयड और दवाएं दी गई थी, जिससे उनका वजन तेजी से बढ़ गया। इसके बाद वो 2014-2015 में इंडस्ट्री से दूर हो गए थे और लगभग साढ़े तीन साल तक घर से बाहर नहीं निकले। उसके बाद उन्होंने खुद को फिट करने पर फोकस किया और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाया और हाल ही में 18 kg वजन कम कर सबको चौंका दिया।

हनी सिंह का डाइट प्लान

अगर आप भी वजन घटाना चाहती हैं तो हनी सिंह की डाइट से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। उनकी डाइट को इस तरह तैयार किया गया था कि यह उनकी वर्कआउट रूटीन को सपोर्ट करे। सुबह वह ग्रीन जूस के साथ सब्जियों का पल्प या स्मूदी पीते थे, जिससे उन्हें भरपूर फाइबर मिलता था। दोपहर में उबला हुआ चिकन और चावल खाते थे, जो शरीर को प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट देता था। शाम को वेजिटेबल सूप या उबला हुआ चिकन लेते थे, जिससे मेटाबॉलिज्म एक्टिव रहता था। रात के खाने में वह हरी सब्जियां या सूप शामिल करते थे, जिससे शरीर को जरूरी पोषण और फाइबर मिलता था।

यह भी पढ़ें:3 महीने में 9 किलो Weight Loss करने वाली महिला ने बताए ये सीक्रेट फूड्स, वर्कआउट से पहले क्या खाएं?

आप भी अपने डाइट में करें ये बदलाव

अगर आप तेजी से वजन घटाना चाहते हैं तो अपने डाइट प्लान में ग्रीन जूस को जरूर शामिल करें। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और फैट बर्निंग प्रक्रिया को बढ़ावा देता है। प्रोटीन और फाइबर से भरपूर फूड खाएं, ताकि शरीर को ज्यादा कैलोरी जलाने में मदद मिले। जंक फूड और मीठी चीजों से बचें, क्योंकि ये वजन बढ़ाने का सबसे बड़ा कारण होते हैं। इसके अलावा हर दिन कम से कम 30-40 मिनट एक्सरसाइज करें, ताकि कैलोरी तेजी से बर्न हो।

अगर आप हेल्दी डाइट और फिटनेस रूटीन को अपनाती हैं तो वजन कम करना आसान हो सकता है। हनी सिंह की तरह आप भी ग्रीन जूस को अपनी डाइट का हिस्सा बनाकर फिट और हेल्दी रह सकते हैं।