लाइफस्टाइल

30 जून के बाद नहीं मिलेगा इन लोगों को गैस सिलेंडर? जानें ‘One Household, One Gas’ नियम

One Household One Gas Connection Rule: पिछले कुछ महीनों से लोग गैस सिलेंडर न मिलने की वजह से परेशान थे, लेकिन अब सरकार के नए नियम आने के बाद लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं, क्या हैं सरकार के नए नियम।

2 min read
May 07, 2026
LPG Cylinder New Rules| image credit gemini

LPG Cylinder New Rules 2026: ईरान के साथ अमेरिका-इजरायल के चल रहे तनाव के कारण पिछले कुछ महीनों से गैस की किल्लत काफी ज्यादा बढ़ गई है। इसी वजह से सरकार ने अब रसोई गैस की कमी पूरी करने को लेकर सख्त हो गई है। ऐसे में अगर आपके घर में पाइप वाली गैस यानी PNG की सुविधा है, लेकिन फिर भी आप सिलेंडर यानी LPG का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सरकार द्वारा जारी किए गए नए नियम को जानना जरूरी हैं।

गैस की किल्लत खत्म करने के लिए सरकार की ओर से एक घर, एक गैस कनेक्शन (One Household,One Gas Connection) का नया नियम लागू किया गया है। इससे गैस की कालाबाजारी रुकेगी और उन लोगों को सिलेंडर आसानी से मिल पाएगा जिन्हें इसकी ज्यादा जरूरत है। आइए, इस नई स्कीम और नियमों को विस्तार से समझते हैं।

ये भी पढ़ें

ग्राउंट रिपोर्ट : गैस एजेंसियों की मनमानी के चलते धूप में अग्निपरीक्षा दे रहे उपभोक्ता

इन लोगों का कट सकता है गैस कनेक्शन (LPG Connection May Be Disconnected)

जिन इलाकों में पाइप वाली गैस (PNG) की लाइन बिछ चुकी है, वहां अब एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल बंद करना होगा। जारी नए नियमों के मुताबिक, अगर आपके पास PNG कनेक्शन है, तो आप न तो नया सिलेंडर ले सकते हैं और न ही पुराने सिलेंडर की रिफिलिंग करा सकते हैं। प्रशासन ऐसे घरों की पहचान कर रहा है जो दोनों सुविधाओं का इस्तेमाल एक साथ कर रहे हैं। जून के आखिर तक ऐसे घरों के पुराने एलपीजी कनेक्शन काटे जा सकते हैं।

30 जून 2026 तक का है समय (Deadline Till June 30, 2026)

सरकार ने पाइपलाइन बिछाने और कनेक्शन स्विच करने के लिए 90 दिनों का वक्त दिया था, जिसकी समय सीमा 30 जून 2026 को खत्म हो रही है। नेशनल पीएनजी ड्राइव 2.0 को भी इसी तारीख तक बढ़ा दिया गया है। इसका मतलब है कि अगर आपके यहां पाइपलाइन की सुविधा उपलब्ध है, तो आपको जल्द से जल्द स्विच करना होगा, वरना आपका गैस सिलेंडर वाला कनेक्शन बंद कर दिया जाएगा।

पीएनजी के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें (How to Apply for PNG Connection Online)

पाइप वाली गैस का कनेक्शन लेना अब काफी आसान हो गया है। आप इंद्रप्रस्थ गैस (IGL), महानगर गैस (MGL) या गेल गैस (GAIL Gas) जैसी कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको ये स्टेप्स फॉलो करने होंगे-

  1. अपनी स्थानीय गैस वितरण कंपनी (Local Gas Company) की वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर New PNG Connection वाले विकल्प को चुनें।
  3. अपनी बेसिक जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर और पता भरें।
  4. अपनी पहचान के लिए जरूरी दस्तावेज (Documents) अपलोड करें।
  5. रजिस्ट्रेशन फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें। इसके बाद कंपनी की टीम आपके घर का मुआयना (Inspection) करेगी और गैस मीटर लगा देगी।

पीएनजी कनेक्शन के लिए जरूरी दस्तावेज (Required Documents for PNG Connection)

  • नया कनेक्शन लेने के लिए आपको अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे पहचान पत्र देने होंगे।
  • पते के प्रमाण के तौर पर बिजली का बिल, राशन कार्ड या रेंट एग्रीमेंट मान्य होगा।
  • घर के कागजात या प्रॉपर्टी टैक्स की रसीद की जरूरत होगी।
  • आवेदन के समय आवेदक की पासपोर्ट साइज फोटो की आवश्यकता होगी।
Published on:
07 May 2026 08:19 am
Also Read
View All