
Gold Hallmark Scam| image credit gemini
Asli Sone ki Pehchan: महिलाएं बचत के साथ-साथ जरूरत के समय काम आने के लिए सोना खरीदना पसंद करती हैं। ऐसे में आज का समय हो या पहले का, सोने में मिलावट की खबरें हमेशा आती रहती हैं। लेकिन इन दिनों ज्वेलरी के नाम पर मार्केट में एक नया स्कैम चल रहा है, जिसे कच्चा हॉलमार्क स्कैम कहा जा रहा है। इसमें आपको लगता तो है कि आप शुद्ध सोना खरीद रहे हैं, लेकिन असल में वह मिलावटी होता है। कई बार ज्वेलर आपसे 22 कैरेट का दाम लेकर आपको 18 या 14 कैरेट का सोना थमा देते हैं। इसी स्कैम को ध्यान में रखते हुए, लोगों को जागरूक करने के लिए इंस्टाग्राम चैनल thepocketpro_ पर फाइनेंस और करियर एक्सपर्ट Preet Ghanani ने कुछ खास टिप्स साझा किए हैं। इन्हें फॉलो करके आप खुद को धोखे से बचा सकते हैं।
ज्वेलरी पर दिखने वाला छोटा सा निशान हमेशा असली नहीं होता। आजकल स्कैमर्स नकली हॉलमार्क की मुहर लगा देते हैं, जो देखने में बिल्कुल असली लगती है। असली हॉलमार्क की पहचान सिर्फ निशान से नहीं, बल्कि उस पर लिखे 6 डिजिट के अल्फा-न्यूमेरिक कोड से होती है। सरकार ने अब हर ज्वेलरी के लिए यह कोड अनिवार्य कर दिया है, जिससे आप उस गहने की पूरी डिटेल निकाल सकते हैं।
जब भी आप कोई अंगूठी, चेन या हार खरीदें, तो ज्वेलर से सबसे पहले एक Magnifying Glass मांगें। ज्वेलरी के पीछे या किसी कोने में बहुत छोटे अक्षरों में कोड लिखा होता है। उस 6 अंकों वाले HUID कोड को ध्यान से देखें और कहीं नोट कर लें। अगर ज्वेलर यह कोड दिखाने में आनाकानी करे, तो समझ जाइए कि कुछ गड़बड़ है।
कोड नोट करने के बाद आपको सरकार की ऑफिशियल ऐप BIS Care का इस्तेमाल करना है। ऐप खोलते ही आपको Verify HUID का ऑप्शन दिखेगा। वहां वह 6 अंकों का कोड दर्ज करें जो आपने ज्वेलरी पर देखा था। कोड डालते ही अगर स्क्रीन पर ज्वेलरी की सारी डिटेल्स जैसे उसे किसने बनाया है, कब बनाया है और उसकी शुद्धता कितनी है ये सभी दिख जाए, तो समझें सोना असली है। अगर ऐप में कोई डेटा डिस्प्ले नहीं होता, तो इसका मतलब वह हॉलमार्क नकली है।
जरूरी नहीं कि आप नया सोना खरीदते वक्त ही यह जांच करें। आपके घर में जो ज्वेलरी पहले से रखी है, आप उसका भी HUID कोड इस ऐप में डालकर चेक कर सकते हैं कि आपको सही सामान मिला था या नहीं पता लगा सकते हैं।
Updated on:
06 May 2026 03:42 pm
Published on:
06 May 2026 03:39 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
