लाइफस्टाइल

Monsoon Kitchen Tips: माचिस जलाते समय नहीं जलती तीली तो सीलन से बचाने के लिए करें ये काम

Machis Ko Seelan Se Bachane Ke Upay: बारिश के दिनों में माचिस में लगने वाली सीलन से छुटकारा पाने के लिए आप यहां बताए गए टिप्स फॉलो करके इसे नमी से बचाकर लंबे समय तक इस्तेमाल कर पाएंगे।
2 min read
Aug 04, 2026
Machis Ki Tili Kaise Jalaye, Machis Mein Seelan
Matchstick (representative image) image credit chatgpt

Matchstick Moisture Protection Tips: मानसून का मौसम आते ही बारिश की वजह से नमी बढ़ जाती है, जिसके चलते किचन या मंदिर में रखी माचिस में सीलन लग जाती है। इसकी वजह से माचिस की तीलियां आसानी से नहीं जलतीं। ऐसे में कई बार माचिस का पूरा डिब्बा ही खराब हो जाता है और बाजार से नई माचिस खरीदनी पड़ती है। अगर आप भी बारिश के दिनों में ऐसी परेशानी से जूझते हैं, तो कुछ आसान घरेलू तरीकों की मदद से इससे राहत पा सकते हैं। आइए जानते हैं कि माचिस में सीलन लगने पर क्या करें और इसे नमी से कैसे बचाएं।

माचिस में सीलन लगने पर करें ये काम

अगर माचिस में हल्की सी सीलन लग गई है और तीली जलाने में परेशानी हो रही है, तो माचिस जलाने वाले हिस्से पर थोड़ा-सा सूखा पाउडर लगाकर उसे रगड़कर जलाने की कोशिश करें। इससे माचिस की तीली आसानी से जलने में मदद मिल सकती है।

माचिस को सीलन से बचाने के लिए डिब्बे में रखें

घर में रखी माचिस को नमी से बचाने के लिए उसे खुले में रखने के बजाय एक सूखे और अच्छी तरह बंद होने वाले डिब्बे में स्टोर कर सकते हैं। रोजाना इस्तेमाल होने वाली माचिस की सारी तीलियों को डिब्बे में रख दें। इसके बाद माचिस जलाने वाले हिस्से को काटकर डिब्बे के ढक्कन पर चिपका दें। जब भी माचिस जलाने की जरूरत हो, डिब्बे से तीली निकालकर ढक्कन पर लगे हिस्से से जला सकते हैं। इससे माचिस को नमी से बचाकर रखने में मदद मिलेगी।

माचिस की नमी सोखने के लिए चावल का करें इस्तेमाल

अगर आप माचिस को लंबे समय तक सीलन से बचाकर रखना चाहते हैं, तो डिब्बे में थोड़े-से सूखे चावल भी रख सकते हैं। चावल आसपास की अतिरिक्त नमी को सोखने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि चावल सूखे रहें और माचिस के डिब्बे को भी किसी सूखी जगह पर रखें। इन आसान टिप्स की मदद से आप घर में रखी माचिस को नमी और सीलन से बचाकर रख सकते हैं। इसके साथ ही ध्यान रखें कि माचिस को हमेशा सूखी जगह पर रखने के साथ-साथ बच्चों की पहुंच से दूर रखें।

Updated on:
04 Aug 2026 10:21 am
Published on:
04 Aug 2026 10:21 am