Manoj Kumar: 60 के दशक के सुपरस्टार मनोज कुमार न केवल अपने अभिनय से नहीं, बल्कि अपनी अनोखी स्टाइलिंग से भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध करते थे। आइए जानते हैं मनोज कुमार के शानदार फैशन के बारे में, जिसने उन्हें सिर्फ एक अभिनेता नहीं, बल्कि अपने जमाने के शानदार फैशन आइकन भी बना दिया था।
Manoj Kumar Passes Away: 'रोटी, कपड़ा और मकान' और 'क्रांति' जैसी बेहतरीन फिल्में देने वाले दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। मनोज कुमार, जो अपने जमाने के एक प्रमुख अभिनेता थे, अपनी स्टाइलिंग के लिए भी प्रसिद्ध थे। उनकी स्टाइल को एक विशिष्ट पहचान मिली, जो उन्हें फैशन स्टार के रूप में स्थापित करती थी। आइए जानते हैं उनके खास स्टाइलिंग अंदाज के बारे में।
मनोज कुमार ने 1957 में 'एक्टिंग' से अपने करियर की शुरुआत की थी, तभी से लोग उनके बीच लोकप्रिय थे। पर्दे पर जहां वे धोती और कुर्ता पहनकर देशभक्ति के प्रतीक बने, वहीं असल जिंदगी में उनका फैशन बेहद क्लासी और परिष्कृत था। सूट-बूट और मफलर जैसे आइटम्स उनके लुक्स को और भी प्रभावशाली बना देते थे। उनकी स्टाइल में सादगी और एलीगेंस का बेहतरीन संतुलन था, जो उन्हें एक फैशन आइकन बना देता था।
मनोज कुमार ने कभी भी बहुत ज्यादा फैशनेबल या ओवर द टॉप कपड़े नहीं पहने। वे आमतौर पर कशीदाकारी शर्ट्स और वेल-फिटेड पैंट्स पहनते थे, जो उनकी शख्सियत को बढ़ाते थे।
क्लासिक लुक में रहना पसंद था उन्हें। फिल्मों में वे अक्सर क्लासिक ब्लेजर या सूट पहने हुए नजर आते थे, जो उनकी लुक को काफी एलीगेंट दिखता था।
आम जिंदगी में भी काफी सिंपल रहते थे वे, आमतौर पर टी-शर्ट और जींस पहनते थे, लेकिन इनकी फिटिंग और रंग हमेशा परफेक्ट होते थे।
मफलर और चश्मे के काफी शौकिन थे अभिनेता मनोज कुमार। खासकर चश्मा पहनने का तरीका भी बेहद प्रभावी था। उन्हें तरह-तरह के मफलर के भी शौकिन थे, जो उनके लुक को एक खास पहचान देता था।
मनोज कुमार की स्टाइलिंग एक उदाहरण है कि कैसे सादगी, एलीगेंस, और आत्मविश्वास का संयोजन एक पर्सनालिटी को और भी शानदार बना सकता है।