लाइफस्टाइल

Matheesha Pathirana : “अकेले” 11 के बराबर! कौन है KKR का ये धाकड़ खिलाड़ी, संपत्ति भी बेशुमार-जीने का अंदाज सादा

Matheesha Pathirana IPL, KKR Vs RR: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच जबरा मुकाबला होने जा रहा है। हार के सिलसिले को तोड़ने के लिए केकेआर अपने तारणहार मथीशा पाथिराना को लेकर उतर रही है। इस महंगे खिलाड़ी की संपत्ति आदि के बारे में जानेंगे।

2 min read
Apr 19, 2026
Matheesha Pathirana Vs vaibhav suryavanshi (फाइल फोटो) | Credit - IPL/Instagram

Matheesha Pathirana IPL, KKR Vs RR: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच जबरा मुकाबला होने जा रहा है। एक तरफ राजस्थान रॉयल्स लगातार जीतने वाली कतार में है तो वहीं, केकेआर अबतक 6 मैच में से एक ही जीती है। इसलिए, टीम ने अपने तारणहार मथीशा पाथिराना को प्लेइंग 11 में शामिल किया है। क्यों, सब पाथिराना को अकेले 11 पर भारी कह रहे हैं और साथ ही इस महंगे खिलाड़ी की संपत्ति आदि के बारे में जानेंगे।

ये भी पढ़ें

Mukul Choudhary Father : मुकुल चौधरी को IPL स्टार बनाने वाले उनके “पागल पिता” की कहानी, राजस्थान के इस गांव से हैं

सूर्यवंशी बनाम पाथिराना | Matheesha Pathirana Vs vaibhav suryavanshi

साथ ही आज राजस्थान रॉयल्स के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का सामना भी मथीशा पाथिराना से होने वाला है। दोनों ही युवा खिलाड़ी हैं और टीम की जान हैं। पर, देखना है कि आज कौन किस पर भारी पड़ता है।

KKR के महंगे खिलाड़ी हैं पाथिराना

केकेआर ने पाथिराना पर जमकर पैसे बरसाए हैं। जानकारी के अनुसार, पाथिराना को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 18 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया था। इस हिसाब से ये कोलकाता के महंगे खिलाड़ी हैं।

Matheesha Pathirana Net worth | मथीशा पाथिराना की संपत्ति

इससे पहले ये चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले सीजन में 13 करोड़ रुपए में खरीदा था इसके बाद सीधे 18 करोड़ पर बोली लगी। इस तरह से ये तेजी से तरक्की कर रहे हैं। इनकी संपत्ति करीब 18-20 करोड़ के आसपास बताई जाती है।

मथीशा पाथिराना ने 32 मैचों के IPL करियर में 47 विकेट झटके हैं।

सफेद ड्रेस है बेहद पसंद

अगर आप पाथिराना के इंस्टाग्राम को खंगालें तो देखने को मिलेगा कि इनको सफेद कलर के कपड़ों से कितना लगाव है। अपने परिवार के साथ भी व्हाइट ड्रेस में फोटो शेयर कर रखी है। साथ ही सोलो ट्रीप पर भी ये ऐसे ड्रेस में ही दिख रहे हैं।

Matheesha Pathirana Family | पाथिराना का परिवार

पाथिराना के माता-पिता हैं। इसके अलावा इनकी दो बहने हैं। इन दोनों बहनों से ये बेहद प्यार करते हैं। साल 2023 में इनकी एक बहन की शादी हुई थी। उस वक्त एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया था।

चोट के बाद कर रहे वापसी

आईपीएल में इनको यॉर्कर किंग के रूप में जाना जाता है। कहा जाता है कि इनके यॉर्कर से बचना मुश्किल है। चोट के कारण ये पिछले कुछ मैच खेल नहीं पाए थे। अब इनको श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने एनओसी दे दी है। अब ये फिट हैं और आगे के मैच खेलने वाले हैं।

ये भी पढ़ें

Vaibhav Suryavanshi Age : वैभव सूर्यवंशी 15 की उम्र में करोड़पति क्रिकेटर, चिकन-मटन छोड़ा, खाते हैं ये चीजें
Also Read
View All