Mayank Rawat MI IPL 2026 Debutant : वैभव सूर्यवंशी के बाद अब मयंक रावत चर्चा में हैं। गुरुवार को मयंक पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ अपना पहला आईपीएल मैच खेलने उतरे। इनके नाम पर एक ओवर में 5 छक्के लगाने का "रिकॉर्ड" भी है।
Mayank Rawat MI IPL 2026 Debutant : इस बार आईपीएल 2026 में कम उम्र के खिलाड़ियों का बोलबाला है। वैभव सूर्यवंशी के बाद अब मयंक रावत चर्चा में हैं। गुरुवार को मयंक पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ अपना पहला आईपीएल मैच खेलने उतरे। बताया जा रहा है कि मयंक को रोहित शर्मा (Mayank Rawat Replace Rohit Sharma) की जगह मिली। आइए, मयंक के बारे में कुछ खास बातें जानते हैं-
इनके नाम पर एक ओवर में 5 छक्के लगाने का "रिकॉर्ड" भी है।
मयंक रावत मुंबई इंडियंस के युवा ऑल राउंडर खिलाड़ी हैं। ये पहली बार आईपीएल में उतरे हैं। पहली बार फर्स्ट क्लास मैच 2024 में खेले। कोच राजेश नागर (दिल्ली) ने मयंक को क्रिकेट की ट्रेनिंग दी है। साल 2011 से वो ट्रेनिंग दे रहे हैं।
भले ही मयंक को मुंबई इंडियंस का युवा खिलाड़ी कहा जा रहा है। जबकि, वैभव और मयंक की उम्र में करीब 10-11 साल का अंतर है। वैभव की उम्र 15 साल है तो वहीं, मयंक अभी 26 साल के हो चुके हैं।
पर, 26 की उम्र में भी आईपीएल में रोहित की जगह लेना बड़ी कामयाबी है।
अगर मयंक के खेल को देखा जाए तो 140 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हैं। साथ ही सटीक ऑफ-स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। इसलिए, मयंक से कप्तान को हार्दिक पांड्या से अपार उम्मीदें हैं।
मयंक रावत को टीम मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपए में खरीदा है। उम्र व अनुभव के आधार पर इस प्राइज में ये महंगे खिलाड़ी बताए जा रहे हैं। इनकी संपत्ति को लेकर अभी सार्वजनिक रूप से जानकारी उपलब्ध नहीं है।
मयंक एक स्टाइलिश क्रिकेटर हैं। इनका फैशन बेहद कूल है। मिड शॉर्ट हेयरस्टाइल के साथ ये बेहद स्टाइलिश नजर आते हैं। इनको कैजुअल लुक बेहद पसंद है। साथ ही कैप पहनना भी पसंद है। अक्सर ऑफ द ग्राउंड ये टी-शर्ट, जींस और कैप में नजर आते हैं। मयंक के आईफोन 13 या 14 यूज करते हैं।
Mayank Rawat Instagram : मयंक को इंस्टाग्राम पर अभी करीब 18k यूजर्स फॉलो करते हैं। बता दें, मयंक मूल रूप से नई दिल्ली के रहने वाले बताए जाते हैं।