लाइफस्टाइल

अगर हिम्मत है, तो ही करें भारत के इस गांव की ट्रिप प्लान! यहां के बच्चे-बच्चे को आता है ब्लैक मैजिक?

Mysterious Place in Assam: आज के इस लेख में हम एक ऐसे गांव के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे भारत की ब्लैक मैजिक कैपिटल कहा जाता है। आइए, विस्तार से जानते हैं इस रहस्यमयी जगह के बारे में।

2 min read
Apr 26, 2026
Black Magic Capital of India| image credit gemini

Mayong Black Magic Village: गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते ही लोग घूमने-फिरने का प्लान बनाने लगते हैं।ऐसे में अगर आपको एडवेंचर, इतिहास या जादू-टोने जैसी रहस्यमयी चीजों को एक्सप्लोर करने का शौक है, तो हमारा आज का यह लेख आपके लिए ही है। आज के इस लेख में हम एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे ब्लैक मैजिक कैपिटल कहा जाता है। यहां लोग न केवल काले जादू के बारे में जानते हैं, बल्कि उसका अभ्यास भी करते हैं। ऐसी मान्यता है कि यहां के बच्चे-बच्चे को टोटके और मंत्रों की जानकारी है। आइए, इस जगह के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये भी पढ़ें

Best Summer Destination: नो कचरा, नो भिखारी और नो हॉर्न, भारत के इस अनोखे शहर में मिलेगा असली सुकून

इस शहर का करें ट्रिप प्लान (Plan a Trip)


अगर आपको ऐसी जगह घूमना पसंद है जहां थोड़ा रोमांच, थोड़ा डर और ढेर सारा रहस्य हो, तो असम का मायोंग गांव आपके लिए एकदम सही है। ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे बसा यह छोटा सा गांव दुनिया भर में ब्लैक मैजिक कैपिटल के नाम से मशहूर है। यहां की हवाओं में आज भी पुराने दौर के तंत्र-मंत्र और काले जादू की कहानियां महसूस की जा सकती हैं। यह कोई आम टूरिस्ट प्लेस नहीं है, बल्कि एक ऐसी जगह है जहां आज भी पुरानी मान्यताओं पर लोगों का गहरा यकीन है।
मायोंग नाम का असली राज क्या है? इसको लेकर कुछ लोग मानते हैं कि यह संस्कृत के माया शब्द से बना है, जिसका मतलब भ्रम या जादू होता है। वहीं दूसरी तरफ, स्थानीय भाषा में इसे हाथी से जोड़कर भी देखा जाता है। हैरान करने वाली बात यह है कि मायोंग का कनेक्शन महाभारत काल से भी जोड़ा जाता है। स्थानीय लोग दावा करते हैं कि भीम के बेटे घटोत्कच ने इसी धरती से अपनी जादुई शक्तियां हासिल की थीं।

यहां का जादुई लाइफस्टाइल (Black Magic Practices)


मायोंग में जादू सिर्फ कहानियों तक सीमित नहीं है, यह यहां के रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा है। यहां के बहुत से लोग आज भी हाथ की रेखाएं पढ़ने या सीपियों और टूटे कांच के टुकड़ों को फेंककर भविष्य बताने का दावा करते हैं। सबसे ज्यादा हैरानी तब होती है जब लोग बताते हैं कि यहां के ओझा बिना किसी दवा के, सिर्फ मंत्रों और तांबे की प्लेट्स का इस्तेमाल करके गंभीर दर्द और बीमारियां ठीक कर देते हैं। वे मानते हैं कि इन सबमें उन्हें किसी अनजान अदृश्य शक्ति की मदद मिलती है।

यहां कैसे पहुंचे? (How to Reach Mayong)


अगर आप इस रहस्य को करीब से महसूस करना चाहते हैं, तो सबसे पहले फ्लाइट से गुवाहाटी पहुंचें और फिर वहां से सड़क मार्ग द्वारा मायोंग के लिए निकलें। अगर आपको ट्रेन से सफर करना पसंद है, तो जगीरोड (Jagiroad) यहां का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है। जानकारी के लिए बता दें कि मायोंग सिर्फ जादू के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है।

ये भी पढ़ें

यहां होता है तंत्र मंत्र से इलाज, विज्ञान के युग में भी अंधविश्वास का अंधेरा
Updated on:
26 Apr 2026 10:52 am
Published on:
26 Apr 2026 10:51 am
Also Read
View All