30 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Best Summer Destination: नो कचरा, नो भिखारी और नो हॉर्न, भारत के इस अनोखे शहर में मिलेगा असली सुकून

Best places to visit in India for summer vacation: आज की स्टोरी में हम देश की एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां न तो आपको खुले में कचरा दिखेगा, न ही भिखारी और न ही सड़कों पर घंटों हॉर्न बजाता ट्रैफिक। सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन यह सच है, भारत में एक ऐसी जगह भी है जिसे लोग साइलेंट सिटी कहते हैं।

3 min read
Google source verification
Best Summer Destination

Best Summer Destination| image credit gemini

Best Places To Visit In India For Summer Vacation: गर्मियों की छुट्टियां कुछ जगहों पर शुरू हो गई हैं और कुछ जगहों पर होने वाली हैं। ऐसे में अगर आप दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों के ट्रैफिक और शोर से दूर किसी शांत जगह सुकून के साथ अपनी समर वेकेशन एंजॉय करना चाहते हैं, तो हमारी आज की स्टोरी आपके बेहद काम आने वाली है। आज की स्टोरी में हम देश की एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां न तो आपको खुले में कचरा दिखेगा, न ही भिखारी और न ही सड़कों पर घंटों हॉर्न बजाता ट्रैफिक। सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन यह सच है, भारत में एक ऐसी जगह भी है जिसे लोग साइलेंट सिटी कहते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

नो क्राउड, नो कचरा और नो भिखारी

अगर आप इस समर वेकेशन वाकई एक साइलेंट और साफ-सुथरी जगह जाना चाहते हैं, तो मिजोरम की राजधानी आइजोल (Aizawl) आपके लिए बेस्ट जगह हो सकती है। यहां न तो सड़कों पर गाड़ियों का शोर है और न ही लोगों में एक-दूसरे को ओवरटेक करने की होड़। मिजोरम इंडिया का एक ऐसा अनोखा राज्य है जहां आपको सड़कों पर न तो कचरा दिखेगा और न ही कोई भिखारी। यहां के बच्चे बचपन से ही सिर्फ अपना घर नहीं, बल्कि पूरी कम्युनिटी को साफ रखना सीखते हैं। यहां की हवा इतनी शुद्ध है कि आपको अपनी हर सांस में ताजगी महसूस होगी। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह भारत का वह हिस्सा है जहां 100% साक्षरता है और लगभग हर कोई इंग्लिश बोलता है।

ट्रैफिक का गजब अनुशासन

आइजोल को इंडिया की इकलौती साइलेंट सिटी कहते हैं। यहां की ट्रैफिक व्यवस्था देखकर कोई भी हैरान रह सकता है। यहां लोग घंटों जाम में फंसने के बाद भी हॉर्न नहीं बजाते और न ही चिल्लाते हैं। टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर के लिए अलग-अलग लेन बनी हैं, और लोग बिना किसी ऊंचे डिवाइडर के सिर्फ एक सफेद पट्टी का सम्मान करते हुए अपनी लाइन में चलते हैं।

बिना दुकानदार के चलती हैं दुकानें

आइजोल शहर की ईमानदारी की मिसाल पूरे देश में दी जा सकती है, क्योंकि यहां ऐसी दुकानें और मार्केट हैं जहां कोई दुकानदार नहीं बैठता, लोग सामान लेते हैं और पैसे गल्ले में डाल देते हैं। यहां औरतें ही सारा काम और मार्केट संभालती हैं।

9 बजते ही पूरे शहर में फैल जाता है सन्नाटा

देश के दूसरे राज्यों की तुलना में यहां की लाइफस्टाइल बहुत अलग और फिक्स है। रात के 9 बजते ही पूरा शहर लगभग सो जाता है और लाइटें बंद हो जाती हैं। संडे के दिन यहां पूरी तरह छुट्टी होती है और सब कुछ बंद रहता है।

कपड़ों से ही नहीं सोच से भी हैं मॉडर्न

आइजोल शहर में एक और दिलचस्प बात यह है कि यहां लगभग हर शादी लव मैरिज ही होती है। जहां देश के दूसरे हिस्सों में आज के समय में भी लव मैरिज को गलत समझा जाता है, वहीं यहां की सोच काफी आधुनिक है। इसके साथ ही यहां के लोग बहुत स्टाइलिश और फैशनेबल होते हैं।

भाषा में मिठास

मिजो भाषा में कोई भी अपशब्द या गाली नहीं है। अगर किसी को बहुत बुरा बोलना हो तो वे उसे जोंगा (Zonga) कहते हैं, जिसका मतलब बंदर होता है। यहां की भाषा में वो (He/She) के लिए भी अलग शब्द नहीं है, यहां सब बस इंसान हैं।

आइजोल में क्या देखें?

ऊंचे पहाड़ों पर बसे होने के नाते आइजोल को लैंड ऑफ हाइलैंडर्स कहते हैं। यहां आप सोलोमन मंदिर, स्टेट म्यूजियम और पास के खूबसूरत रिक (Reiek) गांव देख सकते हैं।

कैसे पहुंचें आइजोल?

आइजोल पहुंचने के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं है, आपको पहले सिलचर स्टेशन उतरना होगा और फिर वहां से टैक्सी लेनी होगी। वहीं अगर आप फ्लाइट से आइजोल जाना चाहते हैं, तो आप लेंगपुई एयरपोर्ट की टिकट बुक कर सकते हैं।