
Xi Jinping Gift Rose Seeds to Donald Trump(file photo) |image credit x.com/ChineseEmbinUS
Why Xi Jinping Gifted China Rose Seeds to Trump: बीजिंग में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। इस हाई-प्रोफाइल मीटिंग में व्यापार और ग्लोबल शांति जैसे बड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान शी जिनपिंग का ट्रंप को चीनी गुलाब के बीज गिफ्ट करना एक ऐसा खास पल था, जिसकी चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है।
ट्रंप की 2026 की चीन यात्रा के दौरान, शी जिनपिंग ने उनका स्वागत अपने ऐतिहासिक निवास झोंगनानहाई (Zhongnanhai) में किया। जब दोनों नेता वहां के पुराने बगीचों में टहल रहे थे, तो ट्रंप को वहां लगे गुलाबों की खूबसूरती बहुत पसंद आई और उन्होंने इन फूलों की काफी तारीफ की।
ट्रंप की दिलचस्पी को देखते हुए शी जिनपिंग ने वादा किया कि वे इन खास गुलाबों के बीज उन्हें तोहफे के रूप में दिए हैं। शी जिनपिंग ने कहा कि राष्ट्रपति इन फूलों के बारे में जानने के लिए काफी उत्साहित थे, इसलिए उन्होंने यह गिफ्ट देने का फैसला किया।
गुलाब के बीज देना कोई आम तोहफा नहीं है, बल्कि इसे चीन और अमेरिका के कूटनीतिक रिश्तों के एक बड़े प्रतीक के तौर पर देखा जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शी जिनपिंग ने ट्रंप का खास सम्मान किया। ऐसे समय में जब दोनों देशों के बीच कई ग्लोबल मुद्दों पर तनाव है, यह गिफ्ट एक शांति का संदेश देने और आपसी इज्जत दिखाने का जरिया बना। साथ ही, ये गुलाब चीन की सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा भी है, जो इस तोहफे को और भी खास बनाता है।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि ताजे फूलों के मुकाबले बीजों का महत्व बहुत गहरा होता है। बीज लॉन्ग टर्म ग्रोथ और भविष्य के रिश्तों को दिखाते हैं। जैसे एक बीज को पौधा बनने में समय और देखभाल की जरूरत होती है, वैसे ही यह गिफ्ट इशारा करता है कि दोनों देशों के रिश्ते आने वाले समय में धीरे-धीरे और मजबूत होंगे।
यह खास मौका तब आया जब दोनों नेता ट्रेड वॉर और ईरान संघर्ष जैसे गंभीर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बात कर रहे थे। भले ही राजनीतिक मोर्चे पर बात चल रही है, लेकिन गार्डन में टहलना, चाय पर चर्चा और इस तरह के तोहफे देना यह दिखाता है कि दोनों लीडर्स एक-दूसरे के साथ दोस्ती और सहयोग का माहौल बनाना चाहते हैं।
Published on:
15 May 2026 03:36 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
