
Grey Navratri Outfit Ideas: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। इस दिन के लिए ग्रे रंग को शुभ रंग माना जाता है। ऐसे में अगर आप पूजा, गरबा या डांडिया नाइट के लिए तैयार होना चाहती हैं, तो ग्रे रंग के आउटफिट चुन सकती हैं। इस रंग में ट्रेडिशनल से लेकर मॉडर्न तक कई स्टाइल ट्राई किए जा सकते हैं। आइए जानते हैं नवरात्रि के सातवें दिन ग्रे रंग के कपड़ों को कैसे स्टाइल कर सकती हैं।
अगर आप नवरात्रि के सातवें दिन गरबा या डांडिया खेलने जाने वाली हैं, तो ग्रे रंग का मिरर वर्क लहंगा चुन सकती हैं। इसके साथ सिल्वर कढ़ाई या खूबसूरत बॉर्डर वाला चनिया चोली सेट अच्छा लगेगा। आप डव ग्रे, सिल्वर ग्रे या डार्क ग्रे रंग का लहंगा पहन सकती हैं। इसके साथ मैरून, काले या गुलाबी रंग के दुपट्टा से कंट्रास्ट कर सकती है। चाहें तो ग्रे मिरर वर्क लहंगे के साथ सिल्वर झुमके और चूड़ियां भी पहन सकती हैं।
अगर आप दिन में पूजा करने या परिवार के साथ बाहर जाने के लिए तैयार हो रही हैं, तो ग्रे रंग का कुर्ता सेट अच्छा विकल्प है। आप कॉटन या आर्ट सिल्क जैसे आरामदायक फैब्रिक का कुर्ता भी चुन सकती हैं। इसके साथ हल्के गहने और मैचिंग फुटवियर पहन सकती हैं। मॉडर्न लुक के लिए ग्रे पेपलम टॉप के साथ पलाजो भी ट्राई कर सकती हैं।
नवरात्रि के सातवें दिन साड़ी पहनना चाहती हैं, तो सिल्वर ग्रे, डव ग्रे या चारकोल ग्रे रंग की साड़ी चुन सकती हैं। इसके साथ लाल, गुलाबी या मैरून रंग का ब्लाउज अच्छा कंट्रास्ट देगा। जरी या सिल्वर वर्क वाली साड़ी पूजा और शाम के पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए अच्छी रहेगी। इसके साथ सिल्वर झुमके, चूड़ियां और हल्का मेकअप कर सकती हैं। चाहें तो ग्रे साड़ी के साथ कॉन्ट्रास्टिंग ब्लाउज पहनकर अपने लुक को और खास बना सकती हैं।
अगर आप आरामदायक और पारंपरिक आउटफिट पहनना चाहती हैं, तो ग्रे रंग का अनारकली या शरारा सूट चुन सकती हैं। सिल्वर कढ़ाई वाली अनारकली के साथ कॉन्ट्रास्टिंग दुपट्टा आपके लुक को खूबसूरत बनाएगा। वहीं, ग्रे शरारा सूट के साथ रंगीन दुपट्टा और स्टेटमेंट झुमके पहन सकती हैं। यह आउटफिट पूजा, परिवार के साथ मिलने-जुलने या किसी छोटे फंक्शन के लिए अच्छा विकल्प है।
अगर आपको पारंपरिक कपड़ों के साथ मॉडर्न स्टाइल पसंद है, तो ग्रे रंग का एथनिक को-ऑर्ड सेट पहन सकती हैं। इसमें मैचिंग टॉप और पैंट होते हैं, जिन पर मिरर वर्क, कढ़ाई या प्रिंट हो सकता है। आप कॉटन या रेयॉन जैसे आरामदायक फैब्रिक का सेट चुन सकती हैं। इसके साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी और जूती पहनकर अपना लुक पूरा कर सकती हैं। चाहें तो ग्रे को-ऑर्ड सेट के साथ रंगीन दुपट्टा भी कैरी कर सकती हैं।