
AC Blast News: मई में दिल्ली और नोएडा में एसी ब्लास्ट के 3-4 मामले सामने आए। आज नोएडा की एक हाईराइज सोसाइटी में भी एसी फटने से आग लगने की घटना सामने आई। इसके बाद यह सवाल उठता है कि आखिर ऐसे मामले क्यों बढ़ रहे हैं। आइए, फायर सर्विस, दिल्ली के पूर्व निदेशक अतुल गर्ग, टाटा पावर (Tata Power-DDL), इलेक्ट्रिकल सेफ्टी फाउंडेशन और पर्यावरण संस्थाओं के अनुसार एसी के सेफ्टी टिप्स के बारे में जानते हैं।
अतुल गर्ग ने एक पॉडकास्ट में बताया कि स्प्लिट एसी का आउटडोर यूनिट ही अधिकतर आग पकड़ता है। क्योंकि, इसके अंदर ही आग पकड़ने वाले पुर्जे होते हैं। इसलिए इसका ख्याल रखना बेहद जरूरी है। एसी कंप्रेसर में गड़बड़ी के कारण धमाका होता है। गैस लीकेज, हवा का ब्लॉक होना आदि कारणों से ऐसी दिक्कतें आती हैं।
एसी चलते समय अगर किसी कारण से गैस लीक हो जाती है, तो वह आग पकड़ लेती है क्योंकि यह गैस ज्वलनशील होती है। इसी कारण से अंदर की यूनिट में आग लगती है, लेकिन ब्लास्ट बाहर की यूनिट में होता है।
अगर आप उपरोक्त प्रकार की लापरवाही करते हैं तो आशंका है कि आप भी इस तरह की घटना का शिकार हो जाएं। इसलिए, इन्हें अनदेखा ना करें।
लापरवाही बिल्कुल न करें: अगर आपके एसी से कोई गंध आए, यह कूलिंग कम करने लगे या अपने आप बंद हो जाए, तो इसे नजरअंदाज न करें। इस तरह की कोई भी गड़बड़ी होने पर तुरंत मरम्मत कराएं। समय-समय पर दोनों यूनिट की साफ-सफाई करते रहें।
climateworks.co.uk के अनुसार, कई बार हम एसी को बंद करने के तुरंत बाद चालू कर देते हैं। जबकि, नियम कहता है कि एसी को बंद करने के बाद कम से कम 3 मिनट रुककर ही दोबारा चालू करना चाहिए।
एयर कंडीशनर ठंडी हवा देने के लिए एक खास गैस (रेफ्रिजरेंट) का इस्तेमाल करते हैं, जो एक निर्धारित दबाव पर इनडोर और आउटडोर यूनिट के बीच घूमती है। आउटडोर यूनिट में लगा कंप्रेसर इस गैस को पंप करता है। जब आप AC बंद करके उसे तुरंत दोबारा चालू कर देते हैं, तो सिस्टम के अंदर गैस का दबाव सामान्य नहीं हो पाता है। इससे दो बड़े खतरे पैदा होते हैं:
इसलिए, अगर बिजली कट जाती है और तुरंत वापस आ जाती है, या आप गलती से रिमोट से AC बंद कर देते हैं, तो दोबारा चालू करने से पहले 3 मिनट इंतज़ार करना सबसे सुरक्षित तरीका है।
अगर आप AC बंद होने के बाद हमेशा 3 मिनट रुककर इसे चालू करते हैं, तो यह छोटी सी आदत आपके कंप्रेसर को सुरक्षित रखती है, खराबी के जोखिम को कम करती है और लंबे समय में आपके पैसे बचाती है।
फायर सेफ्टी डिपार्टमेंट का कहना है कि न केवल एसी के फटने पर, बल्कि बिजली से लगने वाली किसी भी आग को कभी पानी से न बुझाएं। ऐसी स्थिति में सबसे पहले खुद को सुरक्षित रखते हुए पावर कट (बिजली आपूर्ति बंद) करें। आग बुझाने के लिए रेत या मिट्टी का इस्तेमाल करें और तुरंत फायर एंड सेफ्टी विभाग को सूचित करें। इस तरह से एसी ब्लास्ट होने पर बचाव किया जा सकता है।