लाइफस्टाइल

DIY Home Decor Ideas: बेकार बोतलों से बनाएं प्लांटर, किचन स्टोरेज जैसे कई यूनिक क्राफ्ट आइटम्स, घर दिखेगा ऑर्गनाइज और सुंदर

Plastic Bottle Reuse Ideas: अगर आप इस्तेमाल करने के बाद घर की खाली बोतलों को फेंक देते हैं, तो इन्हें DIY करके प्लांटर, हैंगिंग प्लांटर, किचन स्टोरेज कंटेनर, पेन स्टैंड, बाथरूम ऑर्गनाइजर, बर्ड फीडर और मोबाइल चार्जिंग होल्डर जैसी कई काम की चीजें बना सकते हैं।
2 min read
Jun 25, 2026
Plastic Bottle Home Decor, Plastic Bottle Recycling Ideas
बेकार प्लास्टिक बोतलों के लिए Home Decoration Ideas| (representative image)image credit chatgpt

DIY Plastic Bottle Crafts: अक्सर घर में तेल, शैंपू, बॉडी वॉश, हैंडवॉश और डिटर्जेंट जैसी चीजें खत्म होने के बाद उनकी खाली बोतलें या तो कूड़े में फेंक दी जाती हैं या कबाड़ी वाले को दे दी जाती हैं। ऐसे में कबाड़ी वाले को देना अच्छा होता है क्योंकि रीसाइक्लिंग हो जाती है, लेकिन अगर आप इन्हें कूड़े में फेंक देते हैं तो यह हमारे पर्यावरण के लिए सही नहीं है। इसके बदले आप इन खराब चीजों से थोड़ा सा DIY करके घर के खूबसूरत होम डेकोर बना सकते हैं। आज की स्टोरी में हम ऐसे ही कुछ होम डेकोर आइडियाज के बारे में बताने जा रहे हैं।

प्लांटर (Bottle Planters)

बड़ी शैंपू या तेल की बोतल को बीच से काटकर उसमें मिट्टी और छोटे पौधे लगा सकते हैं। इन्हें बालकनी, किचन या खिड़की के पास रखने से जगह भी सुंदर दिखते है और पौधों के लिए अलग गमला खरीदने की जरूरत भी नहीं पड़ती। इसके अलावा बारिश के दिनों में इनके पानी में भीगकर खराब होने का भी डर नहीं रहता है।

हैंगिंग प्लांटर (Hanging Bottle Planters)

अगर आपको बारिश के दिनों में घर और बालकनी में लटके हुए फूलों वाले गमले पसंद हैं और आप इन्हें खरीदने का सोच रहे हैं, तो आप इन्हें खरीदने के बदले खाली बोतल के किनारों पर छेद करके रस्सी बांध दें और उसमें पौधे लगा दें। बालकनी या गार्डन में ये काफी अच्छे दिखते हैं। आप चाहें तो इसे अपनी पसंद के रंगों से कलर भी कर सकते हैं।

किचन स्टोरेज कंटेनर, पेन स्टैंड और बाथरूम ऑर्गनाइजर (Kitchen Storage Containers, Pen Holders and Bathroom Organizers)

किचन में आप बड़ी प्लास्टिक बोतलों को अच्छी तरह साफ करके उनमें दाल, चावल, चीनी या अन्य सूखा सामान स्टोर कर सकते हैं। इससे किचन भी ऑर्गनाइज रहता है। वहीं खाली बॉडी वॉश या शैंपू की छोटी बोतल को ऊपर से काटकर रंग-बिरंगे पेंट से सजाएं। इससे बच्चों के स्टडी टेबल के लिए सुंदर पेन स्टैंड बनाया जा सकता है। इसके अलावा बाथरूम के लिए टूथब्रश, रेजर या छोटी-मोटी चीजें रखने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

बर्ड फीडर (Bird Feeders for Garden Birds)

पुरानी तेल या पानी की बोतल में छोटे-छोटे छेद बनाकर उसमें दाना भर दें। इसे पेड़ पर टांगने से पक्षियों के लिए एक छोटा फीडर तैयार हो जाएगा।

मोबाइल चार्जिंग होल्डर (Mobile Phone Charging Holders)

अगर आपके स्विच बोर्ड के पास सामान रखने की जगह नहीं है और मोबाइल चार्ज में लगाने के बाद आप सोचते हैं कि उसे कहां रखें, या चार्जर पर मोबाइल रखने से फोन आने पर वह गिर जाता है, तो आप छोटे मोबाइल के साइज की खाली बोतलों को मोबाइल के साइज में काटकर मोबाइल चार्जिंग स्टैंड बना सकते हैं।

Published on:
25 Jun 2026 10:40 am