
Fake App Detection: आजकल ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी लिंक और संदिग्ध ऐप्स का खतरा लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में किसी भी लिंक पर क्लिक करने या फोन में कोई ऐप इंस्टॉल करने से पहले उसकी जांच करना जरूरी है। इससे बचने के लिए साइबर सुरक्षा एक्सपर्ट अमित दुबे MobiArmour ऐप के बारे में बताते हैं, जिसमें संदिग्ध लिंक और ऐप्स की पहचान करने में मदद करने वाले फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं इसके कुछ खास फीचर्स और इनका इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है, जिससे फ्रॉड से बचने में मदद मिल सके।
किसी भी अनजान QR कोड को स्कैन करने से पहले यह जांचना जरूरी है कि वह सुरक्षित है या नहीं। ऐसे में आप MobiArmour ऐप से पता लगा सकते हैं कि QR सुरक्षित है या नहीं।
कई बार स्कैमर ऐसे लिंक भेजते हैं, जो देखने में बिल्कुल सामान्य लगते हैं। इसलिए किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी सुरक्षा जांचना जरूरी है। ऐसे में आप इस ऐप में मौजूद सिक्योरिटी टूल की मदद से किसी भी लिंक को चेक कर सकते हैं।
फोन में कई तरह के ऐप्स इंस्टॉल होते हैं और हर ऐप के बारे में यूजर को पूरी जानकारी हो, यह जरूरी नहीं है। ऐसे में आप MobiArmour से फोन में इंस्टॉल ऐप्स की जांच कर किसी भी संदिग्ध ऐप का पता लगा सकते है।