लाइफस्टाइल

Radish Benefits: सर्दियों में मूली खाना क्यों है फायदेमंद? जानिए सेहत से लेकर सौंदर्य तक के लाभ

Radish Benefits In Winter: सर्दियों का मौसम आ रहा है, और इसी के साथ इस मौसम में खाने वाली सब्जियों की भी चर्चा बढ़ जाती है। ठंड में मूली की सलाद, पराठा, अचार या सब्जी मिल जाए तो क्या बात है।
2 min read
Oct 14, 2025
Radish,Radish Eating Benefits In hindi,Mooli khane ke Fayde,
Health benefits of radish|फोटो सोर्स – Freepik

Radish Benefits In Winter: सर्दियों का मौसम आ रहा है, और इसी के साथ इस मौसम में खाने वाली सब्जियों की भी चर्चा बढ़ जाती है। ठंड में मूली की सलाद, पराठा, अचार या सब्जी मिल जाए तो क्या बात है। इस मौसम में मूली की मांग काफी बढ़ जाती है क्योंकि यह सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाती, बल्कि शरीर को कई तरह की बीमारियों से भी बचाती है। मूली में फाइबर, विटामिन सी, पोटैशियम, फोलेट और एंटीऑक्सिडेंट्स जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो हमारे शरीर को अंदर से साफ़-सुथरा और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। आइए जानें मूली खाने के मुख्य लाभ और इसे अपने भोजन में शामिल करने के कारण।

दिल की सेहत का रखे ध्यान


मूली में मौजूद एंथोसायनिन हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से दिल की बीमारियों का खतरा कम हो सकता है। इसमें विटामिन C, फोलिक एसिड और फ्लेवोनोइड जैसे तत्व भी होते हैं, जो दिल के लिए बेहद फायदेमंद हैं।

ब्लड प्रेशर को रखे नियंत्रित


अगर आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हैं तो मूली आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। इसमें मौजूद पोटेशियम शरीर में ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। आयुर्वेद में भी मूली को खून को ठंडक देने वाला माना गया है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए


ठंड के मौसम में अक्सर हमारी इम्युनिटी कमजोर हो जाती है, जिससे सर्दी-खांसी जल्दी पकड़ लेती है। मूली में मौजूद विटामिन C शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है और फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करता है।

त्वचा और बालों की देखभाल में सहायक


मूली में विटामिन सी, फॉस्फोरस और जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा पर दाग-धब्बे और मुंहासों को कम करके आपकी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करते हैं।

मूली एक प्राकृतिक डिटॉक्सिफायर

मूली एक प्राकृतिक डिटॉक्सिफायर की तरह काम करती है, जो लिवर और किडनी से हानिकारक टॉक्सिन्स को निकालने में सहायक हो सकती है।


कैसे खाएं मूली?

  • कटी हुई मूली को नींबू और नमक के साथ सलाद में खाएं, जो स्वाद में लाजवाब और सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
  • मूली को सूप या सब्जी में डालकर पकाएं ताकि इसके पोषक तत्व बरकरार रहें।
  • मूली को कद्दूकस करके आटे में मिलाकर स्वादिष्ट पराठा बनाया जा सकता है।
  • मूली का रस निकालकर रोजाना पीने से पाचन तंत्र मजबूत रहता है।
  • सर्दियों में मूली का अचार भी बहुत पसंद किया जाता है।
Updated on:
14 Oct 2025 03:08 pm
Published on:
14 Oct 2025 03:08 pm