
Rainy Insects Home Remedies:बारिश के मौसम में नमी और उमस के कारण घर में कई तरह के कीड़े जैसे मक्खी, चींटी, कॉकरोच आदि तेजी से बढ़ जाते हैं। कुछ कीड़े उड़ने वाले होते हैं तो कुछ रेंगने वाले, जो घर के कोनों में छिपकर परेशानी देते हैं। ऐसे में इन कीड़ों से समय रहते छुटकारा पाना जरूरी होता है, ताकि घर साफ-सुथरा और स्वस्थ बना रहे। आज हम आपको कुछ आसान और प्रभावी घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिनकी मदद से आप बारिश के कीड़ों को घर से दूर कर सकते हैं।
बारिश के मौसम में कीड़ों को भगाने के लिए आप घर पर ही एक सरल लेकिन नेचुरल, केमिकल-फ्री स्प्रे बना सकते हैं। इसके लिए एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें कुछ लौंग डालें। जब पानी का रंग बदलने लगे, तो उसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। इस मिश्रण को ठंडा होने दें और फिर इसे किसी स्प्रे बोतल में भर लें। अब इसमें कुछ तेजपत्ते तोड़कर डाल दें। आपका घरेलू स्प्रे तैयार है। इस स्प्रे को घर में जहां कीड़े अधिक होते हैं, वहां छिड़कें। इससे मक्खी, चींटी और कॉकरोच जैसे कीड़े भाग जाते हैं और कुछ कीड़े मर भी जाते हैं।
सिरका: कीड़ों को भगाने के लिए सफेद सिरका भी बहुत उपयोगी है। सिरके की तीखी गंध से कीड़े भाग जाते हैं। इसे स्प्रे बोतल में भरकर कीड़ों पर छिड़कें या फिर सिरके वाले पानी से फर्श पोछें।
नमक: नमक भी कीड़ों को मारने में प्रभावी है। आप सीधे कीड़ों पर नमक छिड़क सकते हैं या नमक वाला पानी बना कर छिड़काव कर सकते हैं।
नींबू का रस: नींबू का रस कीड़ों के लिए घातक होता है। इसे सीधे कीड़ों पर छिड़कें या पानी में मिलाकर छिड़काव करें।
लहसुन: लहसुन को कूटकर पानी में मिलाएं और इस मिश्रण से घर की जगहों को साफ करें। यह कीड़ों को भगाने के साथ-साथ मक्खी-मच्छरों पर भी असरदार होता है।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।