Monsoon Health Tips For Kids: मानसून का मौसम जहां ठंडक और सुकून लेकर आता है, वहीं यह बच्चों के स्वास्थ्य के लिए कई तरह की परेशानियां भी खड़ी करता है। खासकर इस मौसम में वायरल संक्रमण, सर्दी-खांसी और बुखार जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। बच्चों का इम्यून सिस्टम बड़ों की तुलना में कम होता है, इसलिए उन्हें इस मौसम में खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं कुछ असरदार और आसान घरेलू उपाय, जिनसे मानसून के दौरान बच्चों को सर्दी-खांसी और अन्य वायरल बीमारियों से बचाया जा सकता है।