Tulsi And Honey Benefits: तुलसी और शहद दोनों ही प्राकृतिक औषधियां हैं। इन दोनों का मिश्रण कई स्वास्थ्य समस्याओं में असरदार हो सकता है। तुलसी में एंटीऑक्सिडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं, जबकि शहद प्राकृतिक मिठास के साथ-साथ सूजन कम करने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। इसके और भी कई लाभ हैं। इसके बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टरों से बात की गई है। तो आइए जानते हैं कि तुलसी और शहद का नियमित सेवन कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत दिलाने में कैसे सहायक होता है।