लाइफस्टाइल

9 करोड़ की घड़ी पहने दिखे बादशाह, दुनिया के सिर्फ 10 अमीरों के पास है ये, जानिए Barbie Rolex की खासियत

Rapper Badshah Barbie Rolex : सोचिए, इस घड़ी की कीमत 9 करोड़ रुपए क्यों है? रैपर बादशाह ने इस घड़ी के साथ फोटो शेयर करके कमाल की बात लिखी है। आइए, जानते हैं 9 करोड़ की बार्बी रोलेक्स की खासियत।
2 min read
Dec 23, 2025
Rapper Badshah wear 9 crore watch, Barbie Rolex watch Messi, Barbie Rolex Price,
बार्बी रोलेक्स घड़ी पहने बादशाह | Photo- Instagram/badboyshah

Rapper Badshah wear 9 crore watch : रैपर बादशाह के गानों का और लग्जरी लाइफ का क्या कहना! बादशाह एक महंगी घड़ी पिंक बार्बी रोलेक्स (Pink Barbie Rolex) पहने दिखे। इस महंगी घड़ी के सिर्फ 10 पीस हैं जिसमें से एक बादशाह के पास है। ये पहले भारतीय भी हैं जो बार्बी रोलेक्स (Barbie Rolex) अपनी कलाई पर बांधे हैं।

आइए, जानते हैं कि दुनिया की महंगी घड़ी और किस-किस के पास है। साथ ही इस घड़ी की खासियत क्या है।

बार्बी रोलेक्स के साथ बादशाह की फोटो | Barbie Rolex Photo

बार्बी रोलेक्स पहनकर के सिंगर बादशाह ने फोटो शेयर की है। साथ ही बादशाह ने लिखा है- "कोई बार नी कमाई पे, बार्बी कलाई पे, बार देते तोड़, लौंडे आ जाते जो आई पे"

"Koi bar ni kamaai pe
Barbie kalaai pe
Bar dete tod
Launde aa jaate jo aayi pe"

Photo - Instagram/badboyshah

Barbie Rolex Price | गोल्ड और नीलम से बनी है घड़ी

द इंडियन होरोलॉजी के मुताबिक, ये करोड़ों रुपए की घड़ी 18 कैरेट पीले सोने से बनी है। यह क्रोनोग्राफ घड़ी अपने चटख गुलाबी रंग और कीमती रत्नों के लिए जानी जाती है। इसमें बारीकी से ट्रेपेज-कट गुलाबी नीलम जड़े हुए हैं। साथ ही डायल पर भी नीलम लगे हुए हैं। यही वजह है कि घड़ी की कीमत करीब 09 करोड़ रुपए है।

द इंडियन होरोलॉजी की जानकारी के अनुसार, यह घड़ी रोलेक्स कॉस्मोग्राफ डेटोना REF 126538TRO है, जिसे अनौपचारिक रूप से "बार्बी" डेटोना के नाम से जानते हैं। पिंक कलर के कारण भी ये आकर्षक दिखती है।

Barbie Rolex watch Messi | मेसी भी पहनते हैं ये बार्बी पिंक वॉच

कंपनी की ओर से इस घड़ी की 10 पीस बनाई गई है। बादशाह पहले भारतीय हैं जिनके पास बार्बी वॉच है। इसके अलावा फेमस फुटबॉलर मेसी भी इस घड़ी को पहनते हैं।

Published on:
23 Dec 2025 12:16 pm