6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

“नकली बादशाह है…”, क्या खाकर इतने स्लिम हो गए Badshah, ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस नहीं कर रहे यकीन

Badshah weight loss: रैपर बादशाह का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर फैंस हैरान है। बादशाह के वेटलॉस डाइट से लेकर अन्य बातों को पढ़िए यहां।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Ravi Gupta

Mar 10, 2025

Badshah weight loss fans reacts on his transformation

Badshah weight loss: रैपर बादशाह ने वजन घटाया

Badshah Weight Loss: फेमस रैपर बादशाह का नया अवतार देखा क्या आपने? शायद देखा हो लेकिन, पहचान ना पाया हो! क्योंकि, भारी भरकम बॉडी वाले बादशाह अब स्लिम फिट हो गए हैं। बादशाह ने इतना वजन घटाया है कि फैंस यकीन नहीं कर पा रहे हैं। बादशाह का ट्रांसफॉर्मेशन एक वीडियो में दिख रहा है। जिसमें वो काले रंग की टी-शर्ट पहनकर अपने फिटनेस को दिखा रहे हैं। चलिए हम बादशाह के वेटलॉस जर्नी (Badshah Weight Loss Journey) के बारे में जानते हैं। साथ ही ये जानते हैं कि ट्रांसफॉर्मेशन के लिए बादशाह ने क्या खाया (Badshah Weight Loss Diet) है?

Badshah Weight Loss News: रैपर बादशाह ने घटाया वजन

बादशाह को हमने काफी हेल्दी रूप में देखा है। जब उन्होंने अपने ट्रांसफॉर्मेशन का वीडियो शेयर किया तो इसलिए फैंस यकीन नहीं कर पा रहे हैं और "नकली बादशाह, ये बादशाह नहीं है यार, ये तो एपी ढिल्लो की कॉपी है…", इस तरह के कमेंट कर रहे हैं।

बादशाह का वेट लॉस वीडियो देखें-

बादशाह का वजन इतना कैसे बढ़ा था?

बादशाह ने मीडिया के साथ बातचीत में बताया था कि स्टेज शो करने के बाद बुरी तरह से खाने की लत थी। वो जमकर खाते थे। वो खाने में अनहेल्दी चीजों को भी बिना सोचे समझे खाते थे। इस कारण से उनका वजन बढ़ते गया और लंबे समय बाद जब दिक्कत हुई तब जाकर वजन घटाने के बारे में सोचने लगे।

ये भी पढ़िए- “सिक्स पैक, टैटू, रेसलिंग में Medal”, हीरो जैसी लाइफ जीता है नमाज-होली पर बयान देने वाला यूपी पुलिस का ये जवान

वजन बढ़ने के कारण बादशाह को होती थी दिक्कत

वजन बढ़ने के कारण कई तरह की समस्या होती है। ये अक्सर सेलेब्स या आमजन भी बताते हैं। बादशाह ने बताया था कि उनको स्टेज पर शो करने के लिए लंबे समय तक खड़ा रहना पड़ता था। इस कारण समस्या भी होती थी। इसलिए बादशाह ने वजन घटाने के लिए खुद को मोटिवेट किया।

बादशाह जमकर खाते हैं सलाद

साल 2022 में बताया था वेट लॉस के बारे में शिल्पा शेट्टी के साथ बातचीत में बादशाह ने बताया था कि उनको वजन बढ़ने के कारण किस तरह से समस्या होती है। साथ ही वो अब खराब फूड को छोड़कर सिर्फ सालाद खाते हैं। वजन घटाने में ग्रीन सलाद काफी मददगार होता है। बादशाह ने भी सलाद की मदद ली है।

हनी सिंह ने भी घटाया है वजन

इससे पहले हनी सिंह ने भी वजन घटाया है। हनी सिंह का भी डिप्रेशन के कारण वजन बढ़ गया था। करीब 94 किलोग्राम तक वजन बढ़ गया था। लेकिन, बाद में करीब 17 किलो वजन हनी सिंह ने घटाकर कमबैक किया। उनके ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर भी फैंस शॉक्ड हुए थे। जिस तरह से अभी बादशाह को देखकर हो रहे हैं।