लाइफस्टाइल

Rare Pregnancy : दो पुरुषों से एक साथ महिला हुई प्रेग्नेंट; जुड़वां बच्चे भी हुए, हैरान करने वाला मामला आया सामने

Rare Pregnancy Story In Hindi : एक ही महिला एक ही समय पर दो अलग-अलग पुरुष से गर्भवती होकर जुड़वा बच्चों को जन्म दी। इस दुर्लभ गर्भधारण को मेडिकल साइंस की भाषा में हेटेरोपैटर्नल सुपरफेकंडेशन (Heteropaternal Superfecundation) कहते हैं।

2 min read
Apr 30, 2026
Rare Pregnancy (प्रतीकात्मक तस्वीर) | Credit- Gemini AI

Rare Pregnancy women have twins with different fathers : यह एक दुर्लभ गर्भधारण का मामला है। जब एक ही महिला एक ही समय पर दो अलग-अलग पुरुष से गर्भवती हुई और जुड़वा बच्चों को जन्म दी। मेडिकल साइंस की भाषा में इसे हेटेरोपैटर्नल सुपरफेकंडेशन (Heteropaternal Superfecundation) कहते हैं। चलिए, पूरा मामला समझते हैं-

कोलंबिया में नेशनल यूनिवर्सिटी के जेनेटिक्स संस्थान ने एक बेहद दुर्लभ मामला खोजा है, जिसमें जुड़वां बच्चों के पिता अलग-अलग पाए गए हैं। साल 2020 में pmc.ncbi.nlm.nih.gov पर इसको लेकर शोध प्रकाशित भी किया गया।

ये भी पढ़ें

Watermelon Death : गलत तरीके से तरबूज खाना जानलेवा! सही तरीका आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानिए

मामला सामने कैसे आया?

दरअसल, साल 2018 में एक महिला अपने दो साल के जुड़वां बेटों का पितृत्व परीक्षण (paternity test) कराने कोलंबिया में नेशनल यूनिवर्सिटी के लैब पहुंची। इसके बाद रिजल्ट आने पर वैज्ञानिक हैरान हो गए। शुरुआती नतीजों ने वैज्ञानिकों को चौंका दिया, जिसके बाद पुष्टि के लिए टेस्ट को दोबारा दोहराया गया।

परिणामों से पता चला कि दोनों बच्चों की मां तो एक ही है, लेकिन उनके पिता दो अलग-अलग पुरुष हैं।

ये वीडियो भी देखिए

यह प्रक्रिया कैसे काम करती है?

वैज्ञानिकों ने पितृत्व की जांच के लिए 'माइक्रोसैटेलाइट मार्कर्स' नामक तकनीक का इस्तेमाल किया। इसमें बच्चे, मां और कथित पिता के डीएनए (DNA) के छोटे-छोटे टुकड़ों की तुलना की जाती है।

लैब के निदेशक प्रोफेसर विलियम उसाक्वेन (William Usaquen) के अनुसार, उन्होंने डीएनए के 15 से 22 बिंदुओं (माइक्रोसैटेलाइट्स) की एक-एक करके जांच की। पॉलीओव्यूलेशन (एक ही मासिक चक्र में दो या दो से अधिक अंडों का निकलना) होने पर, यदि महिला बहुत कम समय के भीतर दो अलग-अलग पुरुषों के साथ संबंध बनाती है, तो दोनों अंडों के अलग-अलग पिता के स्पर्म से फर्टिलाइज होने की संभावना बन जाती है।

यह कितना दुर्लभ मामला है?

पूरी दुनिया में वैज्ञानिक दस्तावेजों में इसके केवल 20 के करीब मामले ही दर्ज हैं। साथ ही प्रोफेसर उसाक्वेन ने बताया कि उनके 26 साल के करियर में यह पहला ऐसा मामला है। अमेरिका के बाल्टीमोर में हुई एक रिसर्च के अनुसार, 39,000 पितृत्व परीक्षणों के डेटाबेस में केवल 3 ऐसे मामले सामने आए थे।

यह स्थिति केवल तभी संभव है जब जुड़वां बच्चे 'नॉन-आइडेंटिकल' (Fraternal twins) हों, क्योंकि 'आइडेंटिकल' जुड़वां हमेशा एक ही अंडे और स्पर्म से बनते हैं।

सवाल - क्या जुड़वा बच्चों के अलग-अलग पिता हो सकते हैं (can a women have twins with different fathers)?

वैज्ञानिकों का जवाब- अगर आपके मन में भी ये सवाल उठता है तो इसका जवाब हां है। हालांकि, ये बेहद दुर्लभ देखने को मिलता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न शोधों और वैज्ञानिक अध्ययनों पर आधारित है, जिसका उद्देश्य केवल जागरूकता बढ़ाना और शैक्षिक जानकारी प्रदान करना है। इसे किसी बीमारी के उपचार या डॉक्टरी सलाह के रूप में न लें। अपनी जीवनशैली या आहार में कोई भी बदलाव करने से पहले किसी योग्य चिकित्सक या संबंधित विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।

ये भी पढ़ें

Matka Pani vs Fridge Ka Pani : क्या मटका का पानी फ्रिज के पानी से बेहतर है? वैज्ञानिकों का जवाब
Also Read
View All