Rashmika Mandanna 30th Birthday Gift : एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा के साथ शादी के बाद अपना पहला जन्मदिन मनाया। उनके 30वें बर्थडे पर कूर्ग में एक बंगला गिफ्ट (Rashmika Mandanna 30th Birthday Gift bungalow in coorg) मिला है। इसके अलावा भी काफी कुछ खास रहा। चलिए, एक-एक कर उन सारी खास चीजों के बारे में जानते हैं।
Rashmika Mandanna Birthday Gift : एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा के साथ शादी के बाद अपना पहला जन्मदिन मनाया है। उनके 30वें बर्थडे पर रश्मिका के पिता ने कूर्ग में एक बंगला गिफ्ट (Rashmika Mandanna 30th Birthday Gift bungalow in Coorg) किया है। पर, विजय के साथ ये बर्थडे खास बनाने के लिए रश्मिका ने और भी काफी कुछ किया। उन्होंने अपने बचपन को फिर से जिया है। चलिए, एक-एक कर उन सारी खास चीजों के बारे में जानते हैं।
रश्मिका ने अपने स्पेशल जन्मदिन के बारे में इंस्टाग्राम पर लिखा, "मेरा 30वां जन्मदिन इस बार थोड़ा अलग था। काफी समय बाद घर वापस गई। उस मंदिर गई जहां मैं बचपन से जाती रही हूं… अपने स्कूल गई और उसे बाहर से देखा (समय की कमी की वजह से) और कुछ पलों के लिए फिर से बचपन को जी लिया…।
उन लोगों के साथ केक काटा जो आज मेरे वजूद की वजह हैं और उनके साथ भी जो हमेशा मेरे साथ रहेंगे।
डिनर की एक छोटी सी महफिल में उन रिश्तेदारों से मिली जो मेरी शादी में नहीं आ पाए थे.. वो लोग जिन्होंने मेरे जन्म से लेकर आज तक मुझे अपना आशीर्वाद दिया है। स्कूल की मेरी वो सहेलियां जो आज तक मेरी हर खुशी-गम का हिस्सा रही हैं, और वो दोस्त जो अब दोस्तों से बढ़कर मेरा परिवार बन चुके हैं।
मुझे महसूस होता है कि जिंदगी में जो कुछ भी होता है, किसी अच्छे कारण से होता है और यही वो कारण है!
अब सब कुछ सार्थक लगता है!"
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, रश्मिका ने अपने शादी के बाद वाले पहले जन्मदिन को खास बनाने के लिए छात्रों के लिए स्कॉलरशिप की घोषणा भी की। इस तरह से एक्ट्रेस ने तोहफा देने का भी काम किया।
इस स्पेशल पार्टी के लिए रश्मिका ने पारंपरिक कोडावा ड्रेस पहनी। इस कार्यक्रम में महज परिवार या रिश्तेदार नहीं बल्कि उनके गांव वाले भी शामिल थे। गांव वालों को रश्मिका ने मिठाईयां बाटीं।
कूर्ग (कोडागु) के प्रसिद्ध पाडी श्री इग्गुथप्पा मंदिर (Padi Shri Igguthappa Temple) जाकर रश्मिका ने दर्शन किए। इस मंदिर के साथ उनका बचपन से आस्था रहा है। ये मंदिर भी बेहद पौराणिक है।