लाइफस्टाइल

Right Time To Eat Amla: आंवला कब खाना सही? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया ये टाइम

Right Time To Eat Amla: आंवला खाना लगभग हर किसी को पसंद होता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आंवला का सेवन कब और कितनी मात्रा में करना चाहिए ताकि सेहत पर इसका सही असर हो। यहां आयुर्वेदिक चिकित्सक एक्सपर्ट ने बताया है आंवला खाने का सही समय।

2 min read
Oct 31, 2025
Doctor recommended time to eat amla|फोटो सोर्स – Freepik

Right Time To Eat Amla: आंवला यानी इंडियन गूसबेरी को सेहत का खजाना कहा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आंवला खाने का सही समय न जानने पर इसके फायदे कम हो सकते हैं? ऐसे में आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. अर्जुन राज बताते हैं कि आंवला कब और कैसे खाना चाहिए, यह जानना बहुत जरूरी है। उन्होंने आंवला खाने का सही समय और इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।आइए जानते हैं, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की राय में आंवला खाने का सबसे सही समय कौन-सा है।

ये भी पढ़ें

Lemon vs Amla Vitamin C: नींबू और आंवला में से सबसे अधिक विटामिन सी किसमें है, जानिए

आंवला में पाए जाने वाले गुण

इसमें मौजूद विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स न सिर्फ शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं, बल्कि स्किन और बालों को भी नेचुरल ग्लो देते हैं।पाचन तंत्र सुधारकर कब्ज दूर करता है और वजन नियंत्रित रखता है।

आंवला कब खाना चाहिए – एक्सपर्ट की राय

आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. अर्जुन राज बताते हैं कि आंवला खाने का सबसे अच्छा समय सुबह माना जाता है। सुबह के समय शरीर में पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर तरीके से होता है, जिससे आंवला के सारे गुण शरीर को मिल पाते हैं।
हालांकि, जिन लोगों को एसिडिटी या पेट में जलन की समस्या रहती है, उन्हें सुबह खाली पेट आंवला खाने से बचना चाहिए। ऐसे लोग इसे खाने के बाद या फिर गुनगुने पानी के साथ आंवला चूर्ण के रूप में ले सकते हैं।

आंवला खाने का सही तरीका

सुबह के समय आंवला का सेवन सबसे फायदेमंद माना जाता है। इसे आप कच्चा खा सकते हैं या इसका जूस बनाकर पी सकते हैं।अगर आपको एसिडिटी की समस्या है, तो इसे खाने से परहेज करें। इसके अलावा, आप भोजन के बाद आंवला का चूर्ण ले सकते हैं।जिन्हें कब्ज या गैस की समस्या रहती है, वे रात को सोने से पहले एक चम्मच आंवला चूर्ण गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं।इसके अलावा, आंवला को आप अचार, कैंडी या मुरब्बे के रूप में भी खा सकते हैं।

ध्यान रखने योग्य बातें

डॉ. अर्जुन राज का कहना है कि किसी भी चीज का अधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए आंवला का सेवन संतुलित मात्रा में करें।आमतौर पर, दिन में 1 से 2 आंवले का सेवन पर्याप्त माना जाता है।अगर आपको किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या है, तो आंवला खाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें

Mooli Ke Nuksan: मूली है हेल्दी, लेकिन हर किसी के लिए नहीं, जानिए किन लोगों को करनी चाहिए परहेज

Published on:
31 Oct 2025 04:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर