Rose Day Special: रोज डे पर पार्टनर का दिल जीतने का सीक्रेट। देखें ये 5 खुशबूदार और फ्लेवरफुल रेसिपीज, रास्पबेरी कॉकटेल से लेकर रोज चॉकलेट तक, जो आपके रोमांस में घोल देंगी गुलाब सी मिठास।
Rose Day Special: क्या आपका रोज डे सिर्फ एक फूल पर खत्म हो जाता है? तो फिर रूकिए इस बार सिर्फ हाथ में गुलाब न दें, बल्कि पार्टनर को गुलाब का रॉयल टेस्ट चखाएं। महकते हुए चिकन से लेकर नशीली कॉकटेल तक… हम लाए हैं वो 5 सीक्रेट रेसिपीज, जिन्हें चखते ही पार्टनर कहेगा- तुम्हें तो शेफ होना चाहिए था। यकीन मानिए, रोमांस का असली रास्ता पेट से ही होकर जाता है। यकीन मानिए, इनकी खुशबू और स्वाद आपके पार्टनर का दिल जीत लेगा।
शाम की शुरुआत इस रिफ्रेशिंग ड्रिंक से करें। ठंडी शैंपेन में बस कुछ बूंदें गुलाब जल की मिलाएं और ताजी रास्पबेरी से सजाएं। गुलाब की हल्की महक और शैंपेन के बुलबुले आपके मूड को तुरंत फ्रेश कर देंगे। यह एक परफेक्ट वेलकम ड्रिंक है।
डिनर को फिनिश मीठी चॉकलेट के साथ करें। पिघली हुई डार्क चॉकलेट में गुलाब जल मिलाएं। इसे ताजे फलों या मार्शमैलो के साथ डिपिंग सॉस की तरह सर्व करें। यह गुलाब और चॉकलेट का मिक्सचर आपके प्यार में मिठास घोल सकती है।
यह एक यूनिक ऐपेटाइजर है। क्रिस्पी ब्रेड स्लाइस पर कटे हुए टमाटर, तुलसी और जैतून का तेल डालें। ऊपर से बारीक कटी गुलाब की पंखुड़ियां छिड़कें। टमाटर का खट्टापन और गुलाब की कोमल खुशबू इसे एक लाजवाब स्टार्टर बना सकती है।
इटालियन डिश को गुलाब का ट्विस्ट दें। रिसोट्टो पकाते समय शोरबे (Broth) में थोड़ा गुलाब जल मिलाएं। पकने के बाद इसे परमेसन चीज और मशरूम के साथ फाइनल टच दें। ताजी पंखुड़ियों से सजी यह डिश आपके डिनर टेबल को एस्थेटिक लुक दे सकती है।
मेन कोर्स के लिए यह डिश बेस्ट है। चिकन को गुलाब जल, फ्रेश रोजमेरी और लहसुन के साथ मैरीनेट करके बेक करें। गुलाब की खुशबू जब चिकन के साथ मिलती है, तो एक बहुत ही रॉयल फ्लेवर देती है। यह डिश पार्टनर को और ज्यादा चाहने पर मजबूर कर देगी।