Sadhguru Ke Vichar on Success: आज के इस लेख में हम सद्गुरु के विचारों के जरिए समझेंगे कि अपनी गलतियों से सही मायने में सीख कैसे ली जा सकती है।
Sadhguru Quotes on Life Lessons in Hindi: दुनिया में ज्यादातर लोग अपनी पुरानी गलतियों का बोझ उम्र भर ढोते रहते हैं, लेकिन बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जो उन गलतियों को एक सबक की तरह लेते हैं और दोबारा वह गलती नहीं करते। लोग अक्सर इस बात को नजरअंदाज कर देते हैं कि जीवन में उनके साथ जो कुछ भी घट रहा है, चाहे वह अच्छा हो या बुरा वह असल में उन्हें कुछ न कुछ सिखाने ही आया है।
इसलिए लाइफ में असली ग्रोथ तभी मुमकिन है जब पुरानी गलती से मिली सीख को भविष्य के फैसलों का आधार बनाया जाए। आइए आज के इस लेख में हम सद्गुरु के विचारों के जरिए समझेंगे कि अपनी गलतियों से सही मायने में सीख कैसे ली जा सकती है।
सद्गुरु का कहना है कि “जीवन सबसे बड़ा शिक्षक होता है। अपने बीते हुए कर्मों और घटनाओं से सीख लें और आगे उस गलती को कभी ना दोहराएं। तभी लाइफ में सफल बनेंगे।” उनका यह विचार हमें आईना दिखाता है कि कामयाबी का रास्ता सिर्फ किताबों से नहीं, बल्कि इंसान के अपने अनुभवों से भी होता है। दरअसल, अक्सर लोग अपनी नाकामियों को किस्मत का खेल मानकर हाथ पर हाथ धरकर बैठ जाते हैं और उन्हीं गलत रास्तों पर बार-बार चलते रहते हैं।
इसलिए इस संदेश के जरिए सद्गुरु समझाना चाहते हैं कि पहली बार गलती करना कोई समस्या नहीं है, लेकिन उसी गलती को बार-बार दोहराना दिमागी सुस्ती की निशानी है। जब लोग अपने पिछले कर्मों और उनके नतीजों को गौर से देखना शुरू करते हैं, तो उन्हें समझ आता है कि जिंदगी के हर मोड़ पर एक नया सबक छिपा था, जो उन्हें मानसिक तौर पर मजबूत बनाकर भीड़ से अलग खड़ा करता है।
सद्गुरु के इस नजरिए को असल जिंदगी में उतारने का सबसे आसान तरीका यह है कि जब भी कोई काम आपके मनमुताबिक न हो, तो दूसरों को दोष देकर पल्ला झाड़ने के बजाय यह देखें कि खुद से कहां और क्या कमी रह गई थी। जब आप अपनी पिछली घटनाओं को किसी केस स्टडी की तरह देखना शुरू करेंगे, तभी आपके अंदर सुधार होगा।