लाइफस्टाइल

Samantha Ruth : 39 की उम्र में दी गुड न्यूज! अपनी स्टाइल से भी जीतती हैं दिल, साउथ इंडियन लुक के लिए फॉलो करें उनका ये फैशन

Samantha Ruth Prabhu South Indian Look: अगर आप साउथ इंडियन स्टाइल में तैयार होने का सोच रही हैं, तो एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु से स्टाइलिंग टिप्स लेकर तैयार हो सकती हैं।
2 min read
Jun 25, 2026
Samantha Ruth Prabhu Saree Look,South Indian Saree Hairstyle Ideas
Samantha से आइडिया लें साउथ इंडियन लुक में हो तैयार | image credit instagram-samantharuthprabhuoffi_fan-samantharuthprabhuoffl

South Indian Wedding Look For Girls: अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) इन दिनों प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। 39 साल की उम्र में मां बनने की खबरों के बीच उनका फैशन और ट्रेडिशनल स्टाइल भी सुर्खियां बटोर रहा है। खासकर साड़ी में उनके एलिगेंट और ग्रेसफुल लुक्स महिलाओं को खूब पसंद आते हैं। अगर इस वेडिंग सीजन आप साउथ इंडियन ब्राइड्समेड या ट्रेडिशनल गेस्ट लुक अपनाना चाहती हैं, तो सामंथा रुथ प्रभु के खूबसूरत साड़ी स्टाइल्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आइए जानते हैं उनके कुछ शानदार साड़ी लुक्स, जिन्हें आप शादी और फंक्शन में आसानी से रीक्रिएट कर सकती हैं।

साउथ इंडियन स्टाइल में पहनें साड़ी

साउथ इंडियन स्टाइल में तैयार होने के लिए सबसे पहले सामंथा रुथ प्रभु की इस साडी़ से मिलती-जुलती साउथ इंडियन साड़ी मैचिंग ब्लाउज के साथ पहनें। आप चाहें तो इसे मॉडर्न लुक देने के लिए डिजाइनर ब्लाउज के साथ कैरी कर सकती हैं, लेकिन ज्यादातर ट्रेडिशनल लुक में गोल गले के हाफ स्लीव ब्लाउज साड़ी के साथ पहने जाते हैं।

मिनिमल ज्वेलरी से करें अपने लुक को कंप्लीट

शादी में कंप्लीट साउथ इंडियन लुक में तैयार होने के लिए एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की इस ज्वेलरी स्टाइलिंग से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। वैसे तो साउथ इंडियन ज्वेलरी टेंपल डिजाइन की काफी अलग और हैवी होती है। ऐसे में अगर आप हैवी ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं, तो ट्रेडिशनल ज्वेलरी खरीदें। नहीं तो मिनिमल ज्वेलरी के लिए एक्ट्रेस की तरह गले में चोकर जैसा नेकलेस, कानों में छोटे गोल्डन ईयररिंग्स और हाथों में चूड़ी या कंगन पहनकर अपने लुक को पूरा कर सकती हैं।

सामंथा रुथ प्रभु से आइडिया लेकर करें मेकअप

अब शादी में कंप्लीट साउथ इंडियन स्टाइल में तैयार होने के लिए एक्ट्रेस के इस लुक से इंस्पिरेशन लेकर मेकअप कर सकती हैं। एक्ट्रेस ने अपने मेकअप को बेहद सॉफ्ट, एलिगेंट और नेचुरल रखा है, जो चेहरे की खूबसूरती को निखारने का काम करता है।

ऐसे में आप इस तरह से तैयार होने के लिए फ्लॉलेस बेस के साथ हल्का ग्लोइंग फिनिश, न्यूड टोन ब्लश और सॉफ्ट ब्राउन आई मेकअप करने के साथ ही पतला आईलाइनर, हल्का काजल और मस्कारा लगाकर अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। वहीं, लिप्स पर न्यूड पीच लिपस्टिक और माथे पर छोटी बिंदी लगाकर पारंपरिक साउथ इंडियन लुक में तैयार हो सकती हैं।

गजरा हेयरस्टाइल के बिना अधूरा है लुक

साउथ इंडियन स्टाइल लुक गजरे वाले हेयरस्टाइल के बिना अधूरा लगता है। ऐसे में आप अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के इस हेयरस्टाइल से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। बालों को बीच से मांग निकालकर सॉफ्ट कर्ल्स और नेचुरल वेव्स के साथ स्टाइल करें और बालों में गजरा लगाएं।

Published on:
25 Jun 2026 02:45 pm