
Sanchita Ugale Death: जी टीवी के मशहूर सीरियल 'कुमकुम भाग्य' में 'दीया टंडन' का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री संचिता उगले (Sanchita Ugale) ने 30 साल की उम्र में खुदकुशी कर ली है। 'कुमकुम भाग्य' के अलावा दिवंगत अभिनेत्री ने अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' में ताराबाई और 'वागले की दुनिया' में रुचिता जेटली की भूमिका भी निभाई थी। आइए जानते हैं पर्सनल लाइफ में संचिता उगले कैसी थीं।
अभिनेत्री संचिता उगले का सोशल मीडिया अकाउंट देखें तो सुसाइड से कुछ घंटे पहले उन्होंने आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की डेब्यू फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के 'राधा' गाने पर एक रील बनाकर शेयर की थी। कैप्शन में 'Mai naachu tu nachaaaaa' लिखा था।
अभिनेत्री लाइट पिंक रंग के फ्लोरल सिल्क सूट को प्रिंटेड कंट्रास्ट दुपट्टे के साथ मैच कर के, साइड पार्टिशन कर बालों में सॉफ्ट कर्ल्स किए, नेचुरल मेकअप, माथे पर काले रंग की बिंदी और ज्वेलरी में नोज पिन, कान में बाली और हाथों में चूड़ी पहनकर अपने लुक को पूरा कर, हाथ में कैमरा लेकर वीडियो बनाती दिख रही हैं।
अभिनेत्री पिछले महीने वेकेशन से लौटी थीं, जिसका पता उनके इंस्टा पोस्ट से चलता है। एक्ट्रेस मालशेज घाट (Malshej Ghat) छुट्टियां मनाने गई थीं, जो महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट में स्थित एक बेहद खूबसूरत और लोकप्रिय हिल स्टेशन है। एक्ट्रेस जहां ठहरी थीं। उस विला की लोकेशन शेयर करने के साथ ही सफेद लॉन्ग स्कर्ट के साथ पिंक क्रॉप टॉप, छोटे डायमंड स्टड्स और गले में पतले से चेन में डायमंड पेंडेंट के साथ खुले बालों में अपने लुक को कंप्लीट किए दिख रही हैं।
एक्ट्रेस काफी ज्यादा फिट थीं, इसका अंदाजा उनकी स्पोर्ट्स और फिटनेस ट्रेनर नाकिया जौहर (Nakiya Johar) के साथ किए गए एक्रो योग (Acro Yoga) से पता चलता है। जिसे अभिनेत्री ने वीडियो के साथ कैप्शन में 'Fearless and fierce !!!' लिखकर शेयर किया है।
संचिता उगले का सोशल मीडिया देखें तो एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक ट्रेडिशनल लुक में फोटो और वीडियो शेयर करने के साथ ही वेस्टर्न ड्रेस में भी काफी ज्यादा स्टाइलिश लुक में फोटो और वीडियो शेयर की हैं।