
Sawan Mehndi: सावन 2026 की शुरुआत आज से हो चुकी है। ऐसे में पहले दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करने के साथ ही कई महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी भी लगाती हैं। अगर आपका भी सावन के पहले दिन मेहंदी लगाने का मन है, लेकिन मेहंदी से डिजाइन बनाना नहीं आता, मेहंदी की स्मेल पसंद नहीं है या फिर आप मेहंदी खरीदना भूल गई हैं, तो यहां बताए गए आसान हैक्स को फॉलो करके आप बड़ी आसानी से अपने हाथों में मेहंदी जैसा खूबसूरत लुक पा सकती हैं।
अगर आपको मेहंदी लगाना नहीं आता या आप मेहंदी खरीदना भूल गई हैं, तो लिपस्टिक से अपनी पसंद का डिजाइन हाथों पर बनाकर मेहंदी जैसा लुक पा सकती हैं। इस हैक की सबसे अच्छी बात यह है कि आप मेहंदी के रंग के अनुसार अपनी पसंद का शेड चुन सकती हैं। इससे आपको सिर्फ सुर्ख लाल ही नहीं, बल्कि डार्क ब्राउन या डार्क ब्लैक जैसा मेहंदी लुक भी मिनटों में मिल सकता है।
लिपस्टिक से डिजाइन बनाने से पहले हाथों को अच्छी तरह साफ और सूखा लें। डिजाइन को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए स्मज-प्रूफ या लॉन्ग-लास्टिंग लिपस्टिक का इस्तेमाल करें। लिपस्टिक लगाने के बाद हाथों को रगड़ने या तुरंत पानी या तेल के संपर्क में आने से बचें, ताकि डिजाइन फैले नहीं और खूबसूरत बना रहे।
अगर आपके पास मेहंदी लगाने का समय नहीं है या डिजाइन बनाना मुश्किल लगता है, तो आलता भी एक अच्छा विकल्प है। उंगलियों और हथेली के किनारों पर सिंपल पैटर्न बनाकर आप पारंपरिक और आकर्षक लुक पा सकती हैं।
आलता लगाने से पहले हाथों की सफाई का ध्यान रखें। इसे लगाने के बाद कुछ समय तक हाथों को स्थिर रखें, ताकि डिजाइन खराब न हो। आलता को ज्यादा रगड़ने या तुरंत पानी से धोने से बचें, जिससे इसका रंग और डिजाइन लंबे समय तक बरकरार रह सके।
अगर आपके पास मेहंदी सूखने का समय नहीं है, तो बाजार में मिलने वाले इंस्टेंट मेहंदी कोन का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। यह देखने में बिल्कुल मेहंदी जैसा लगता है, लेकिन इसे सूखने में सामान्य मेहंदी जितना समय नहीं लगता।
इंस्टेंट मेहंदी कोन का इस्तेमाल करने से पहले हाथों को साफ करने के साथ ही ऑयल-फ्री रखें। मेहंदी लगाने के बाद इसे अच्छी तरह सूखने दें।