लाइफस्टाइल

Sea Buckthorn Juice for Heart Attack : सच में ये जूस हार्ट अटैक से बचा सकता है? 3 डॉक्टर्स से समझिए सीबकथॉर्न के दावे का पूरा सच

Sea Buckthorn Juice for Heart Attack : सोशल मीडिया पर सीबकथॉर्न जूस को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये हार्ट अटैक (Heart Attack) से बचा सकता है। ये दिल के लिए सही है। असल में शार्क टैंक इंडिया में भी इस जूस को बनाने वाले पहुंचे थे। इसके बाद से चर्चा तेज हुई। हम इन दावों का सच डॉ. गौरव सिंघल (कार्डियोलॉजिस्ट), डॉ. अर्जुन राज (आयुर्वेदिक) और डॉ. अमनदीप अग्रवाल (फिजिशियन) से समझेंगे।
3 min read
Apr 13, 2026
Sea Buckthorn Juice claims on social media, 3 doctors explain about Sea Buckthorn benefits in Hindi, Sea Buckthorn Juice Fact Check,
शार्क टैंक इंडिया में Sea Buckthorn Juice | Photo - Instagram/Sharktankindia

Sea Buckthorn Juice for Heart Attack : सोशल मीडिया पर नारंगी कलर का एक जूस सीबकथॉर्न खूब दिख रहा है। इसको लेकर दावा किया जा रहा है कि ये हार्ट अटैक (Heart Attack) से बचा सकता है। ये दिल के लिए सही है। इसके अलावा भी कई फायदे गिनाए जा रहे हैं। असल में शार्क टैंक इंडिया में भी इस जूस को बनाने वाले पहुंचे थे। इसके बाद से चर्चा तेज हुई। हम इन दावों का सच निम्नलिखित डॉक्टर्स से जानेंगे-

Experts on Sea Buckthorn Juice Benefits | एक्सपर्ट्स से बातचीत

  • डॉ. अर्जुन राज (आयुर्वेदिक)
  • डॉ. गौरव सिंघल (कार्डियोलॉजिस्ट)
  • डॉ. अमनदीप अग्रवाल (फिजिशियन)

सीबकथॉर्न एक शक्तिशाली सुपरफूड

डॉ. राज ने बताया कि सीबकथॉर्न जूस, जिसे हिमालयन बेरी के नाम से भी जाना जाता है, स्वास्थ्य लाभों का एक समृद्ध स्रोत है। यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है और इसमें ओमेगा 3, 6, 7 और 9 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये बात आपको PubMed (PMC) पर प्रकाशित शोध में भी मिल जाएगी।

इसके अलावा आयुर्वेद में भी सीबकथॉर्न को "संजीवनी बूटी" के समान माना गया है। यह शरीर के लिए एक सुपरफूड की तरह कार्य करता है।

Sea Buckthorn Juice Benefits | सीबकथॉर्न के स्वास्थ्य लाभ

इम्युनिटी बूस्टर (रोग प्रतिरोधक क्षमता)

विटामिन सी की अधिकता के कारण यह संक्रमण से लड़ने में मदद करता है और इम्युनिटी को 100% तक बढ़ाने में सहायक हो सकता है। आंवला से भी कई गुना अधिक इसमें विटामिन सी होता है।

हार्ट हेल्थ के लिए सीबकथॉर्न (Heart Health)

यह ओमेगा 7 के कारण हृदय को स्वस्थ रखता है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाकर हृदय रोगों के जोखिम को कम कर सकता है।

एंटी एजिंग के लिए बेस्ट है ये फल

आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया कि इसमें इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बुढ़ापे के लक्षणों को कम करते हैं और त्वचा में चमक लाते हैं। इसके अलावा यह पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में मदद करता है।

क्या सी बकथॉर्न जूस दिल के मरीजों के लिए अच्छा है?

डॉ. सिंघल (कार्डियोलॉजिस्ट) कहते हैं, हार्ट अटैक से बचाने के दावों के बारे में मेडिकल शोध नहीं हैं। भले ही ये सुपरफ्रूट हो और फायदे भी होते होंगे। लेकिन, इस तरह के दावों पर भरोसा करना मुश्किल है।

  • क्या ये खून पतला करने वाला है?
  • क्या सीबकथॉर्न हाई बीपी के लिए अच्छा है?

डॉक्टर का जवाब- नहीं, आपको ये दवा के विकल्प के तौर पर नहीं यूज करना है। ये सिर्फ और सिर्फ हेल्द ड्रिंक्स है ना कि बीमारी को दूर करने वाली कोई दवाई है।

ये इलाज का विकल्प नहीं - डॉ. अग्रवाल

डॉ. अग्रवाल कहते हैं, ये सुपर फ्रूट गुणों से भरपूर है। इसके सेवन से आप स्वस्थ रह सकते हैं। साथ ही आपको ये समझना होगा कि ये इलाज का विकल्प नहीं है। अगर आप सोच रहे हैं कि हार्ट अटैक से बचा देगा। या फिर इसके सेवन से दवा की जरुरत नहीं पड़ेगी तो ऐसा नहीं है।

ये वीडियो भी देखिए

Sea Buckthorn Juice Use | सेवन की विधि

  • मात्रा: आमतौर पर 15 से 30 मिलीलीटर जूस।
  • समय: सुबह खाली पेट लेना सबसे अच्छा माना जाता है।
  • तरीका: इसे गुनगुने पानी के साथ मिलाकर पिएं।

सी बकथॉर्न जूस को लेकर ना करें ये गलती

आयुर्वेदिक डॉ राज ने ये भी कहा कि इसे बिना पानी मिलाए पीने से नुकसान हो सकता है। इसके अलावा कुछ लोगों पर साइड इफेक्ट्स दिख सकते हैं। इसलिए, यूज करने से पहले किसी विशेषज्ञ से राय ले लें। अगर आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं तो बिना डॉक्टर की सलाह लिए सेवन करने से बचें। सीबकथॉर्न की गुणवत्ता पर इसके फायदे निर्भर करते हैं। इसलिए, आप खरीदने से पहले जरूरी चीजों की जांच कर लें।

सी बकथॉर्न जूस किसे नहीं पीना चाहिए?

  • गर्भावस्था और स्तनपान कराने वाली महिलाएं।
  • सर्जरी से पहले।
  • खून पतला करने वाली दवाएं लेने वाले लोग।
  • किडनी, हार्ट के मरीज।
Updated on:
13 Apr 2026 04:42 pm
Published on:
13 Apr 2026 04:42 pm