
Shehnaaz Gill Sharara Suit: फेस्टिव सीजन शुरू होने वाला है, ऐसे में महिलाएं अभी से एथनिक सूट, साड़ी और ब्लाउज जैसे कपड़ों की खरीदारी करने के साथ-साथ उन्हें सिलवाने के लिए बुटीक पर भी देने लगी हैं। ऐसे में अगर आप आने वाले फेस्टिव सीजन में रेडी-टू-वियर के साथ सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक चाहती हैं, तो एक्ट्रेस शहनाज गिल द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए लेटेस्ट लुक से इंस्पिरेशन लेकर अपनी शॉपिंग कर सकती हैं।
शहनाज गिल द्वरा शेयर लेटेस्ट लुक में एक्ट्रेस ने गोल्डन सीक्विन वर्क वाला स्लीवलेस कुर्ता पहना है, जिसमें खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी और शिमर वर्क किया गया है। इसके साथ उन्होंने पीच कलर का शरारा कैरी किया है, जिस पर बारीक सीक्विन और ग्लिटर डिटेलिंग की गई है। शरारा का चौड़ा घेरा इस आउटफिट को रॉयल टच दे रहा है। वहीं, मैचिंग दुपट्टा पूरे लुक को और भी ग्रेसफुल बना रहा है। गोल्डन और पीच कलर का यह कॉम्बिनेशन फेस्टिव सीजन के लिए परफेक्ट है।
अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए शहनाज ने हैवी मेकअप की बजाय सॉफ्ट ग्लैम मेकअप किया है, जो आने वाले फेस्टिव सीजन के लिए परफेक्ट है। एक्ट्रेस ने ग्लोइंग बेस, न्यूड लिपस्टिक, हल्का आई मेकअप और मस्कारा के साथ अपना लुक पूरा किया है। ऐसे में अगर आप भी फेस्टिव सीजन में क्लासी लुक चाहती हैं, तो इस तरह का मेकअप लुक रिक्रिएट कर सकती है। इस मेकअप की सबसे अच्छी बात यह है कि बारिश या उमस वाले मौसम में भी यह जल्दी खराब नहीं होता।
शहनाज ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए आउटफिट के साथ ज्यादा हैवी ज्वेलरी नहीं पहनी है। इसके बजाय उन्होंने बड़े स्टेटमेंट झुमके, एक स्टाइलिश कड़ा और रिंग्स पहनकर अपने लुक को पूरा किया है। इसकी वजह से पूरा फोकस उनके आउटफिट और मेकअप पर है। ऐसे में आप एक्ट्रेस से आइडिया लेकर अपनी ड्रेस से मैचिंग ऑक्सीडाइज्ड या गोल्ड टोन ज्वेलरी को पेयर कर सकती हैं।
इस लुक में शहनाज ने अपने बालों को सॉफ्ट वेव्स के साथ खुला रखा है। बीच से हल्की पार्टिंग और नेचुरल वेवी हेयरस्टाइल उनके चेहरे पर बेहद खूबसूरत लग रही है। यह हेयरस्टाइल वेस्टर्न के साथ-साथ एथनिक आउटफिट पर भी अच्छा लगता है।