लाइफस्टाइल

Laundry Hacks: लॉन्ड्री वाले ने बताया शर्ट प्रेस करने का आसान तरीका, घंटों बाद भी नहीं पड़ेंगी सिलवटें

Shirt Press Kaise Kare: शर्ट को कैसे प्रेस करें जिससे वह आसानी से प्रेस होने के साथ ही उस पर कोई सिलवटें भी ना दिखाई दें। आइए जानते हैं।
2 min read
Jul 17, 2026
Cotton Shirt Ironing Tips, Bina Crease Ke Shirt Press Kaise Kare
शर्ट Ironing Tips /image credit instagram/kk_bhardwaj_laundry_

How To Iron Shirt Without Crease: शर्ट को ज्यादा सुखाने या कई बार धोने के बाद कुछ फैब्रिक ऐसी हो जाती हैं, जिन पर चाहे आप कितना भी रगड़कर प्रेस करें, सिलवटें आसानी से नहीं जाती हैं। खासकर कॉटन की शर्ट में सिलवटें जल्दी नहीं निकलतीं और सही तरीके से प्रेस न करने पर शर्ट पर नई क्रिज बन सकती है। इसके चलते कई बार शर्ट प्रेस कराने के लिए बाहर देना पड़ता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आइए जानते हैं शर्ट प्रेस करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे शर्ट लंबे समय तक बिना सिलवटों के रहे और साथ ही उसे आसानी से प्रेस भी किया जा सके।

शर्ट को हल्का गीला करें

अगर आप चाहते हैं कि शर्ट आसानी से प्रेस हो जाए और बिना ज्यादा मेहनत के इसमें एक भी सिलवट ना रहे तो शर्ट प्रेस करने से पहले उस पर हल्का पानी स्प्रे करें। इसके लिए आप स्प्रे बोतल या हाथ से पानी छिड़क सकते हैं। आप चाहें तो स्टीम आयरन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे कपड़े की सिलवटें आसानी से निकल जाती हैं और प्रेस अच्छी तरह होती है।

सबसे पहले कॉलर करें प्रेस

शर्ट प्रेस करते समय सबसे पहले कॉलर के पीछे वाले हिस्से को प्रेस करें। इसके बाद कॉलर के आगे वाले हिस्से को प्रेस करें। ध्यान रखें कि कॉलर को अच्छी तरह प्रेस करने के बाद मोड़ें नहीं।

स्लीव की क्रिज को ध्यान में रखकर करें प्रेस

स्लीव प्रेस करते समय सबसे पहले कलाई पर बंद होने वाले बटन वाले हिस्से को प्रेस करें। इसके बाद पूरी स्लीव को प्रेस करें। ध्यान रखें कि पहले से बनी क्रिज खराब ना हो। दोनों स्लीव को इसी तरीके से प्रेस करें ताकि दोनों बराबर दिखाई दें।

शोल्डर और पीछे के हिस्से को करें प्रेस

इसके बाद शर्ट के शोल्डर वाले हिस्से को अच्छी तरह प्रेस करें। शोल्डर की सही प्रेसिंग से शर्ट पहनने पर फिटिंग बेहतर दिखाई देती है। इसके बाद शर्ट के पीछे वाले हिस्से को अंदर की तरफ से प्रेस करें ताकि कपड़े पर कोई सिलवट ना रह जाए।

शर्ट के आगे वाले हिस्से को करें प्रेस

अब शर्ट के दोनों आगे वाले हिस्सों को प्रेस करें। बटन के आसपास के हिस्से को ध्यान से प्रेस करें और कोशिश करें कि कपड़े पर नई क्रिज ना बने। इसके बाद कॉलर को सही तरीके से मोड़ दें।

शर्ट को उल्टा करके करें प्रेस

आखिर में शर्ट को उल्टा करके एक बार प्रेस करें। इससे कपड़े की फिनिशिंग अच्छी आती है और शर्ट ज्यादा साफ दिखाई देती है।

शर्ट को सही तरीके से मोड़ें

प्रेस करने के बाद शर्ट को फोल्ड करते समय दोनों तरफ बराबर हिस्सा रखें। पहले स्लीव को अंदर की तरफ मोड़ें और फिर शर्ट को बीच से मोड़ दें। इस तरह रखने से शर्ट पर नई सिलवटें नहीं पड़ती हैं। अगर शर्ट को हैंगर पर रखना है तो उसे सेंटर से सीधा लगाएं।

Updated on:
17 Jul 2026 05:30 pm
Published on:
17 Jul 2026 05:28 pm