Snake with Legs Name : आपके मन में सवाल उठता है कि सांपों के पैर होते हैं या नहीं? इसका जवाब अर्जेंटीना और अल्बर्टा विश्वविद्यालय (University of Alberta) के पुराजीविज्ञानी (Paleontologists) ने दे दिया है। उन्हें 10 करोड़ वर्ष पुराना सांप का जीवाश्म मिला है जिसके पैर थे।
Snake with Legs : सांपों की दुनिया में दिलचस्पी है तो ये जानकारी आपके लिए है। अक्सर हमारे मन में सवाल उठता है कि सांपों के पैर होते हैं या नहीं? इसका जवाब अर्जेंटीना और अल्बर्टा विश्वविद्यालय (University of Alberta) के पुराजीविज्ञानी (Paleontologists) ने खोज निकाला है। इन्हें एक 10 करोड़ वर्ष पुराना सांप का जीवाश्म मिला है। जिसके जरिए पता चलता है कि सांपों के पैर होते थे। ये बात वाकई हमें भी चौंका रही है।
जवाब -साइंस डेली की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में कभी पैर वाले सांप भी थे। अर्जेंटीना और अल्बर्टा विश्वविद्यालय के बीच साझा शोध में ये बात पता चली है। सांपों के क्रमिक विकास (Evolution) की गुत्थी को सुलझाने में एक नई कड़ी जोड़ी है। ये वैज्ञानिकों की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। इतना ही नहीं ये बात पता चलने पर वैज्ञानिक भी काफी हैरान हुए।
वैज्ञानिकों ने एक प्राचीन सांप के जीवाश्म का अध्ययन किया है जिसके पिछले हिस्से में छोटे पैर थे। यह खोज इस बात का पुख्ता सबूत देती है कि सांपों के पूर्वज असल में छिपकलियों की तरह थे जिनके पैर हुआ करते थे।
जवाब- वैज्ञानिकों ने इस विशेष प्रजाति को 'नज्जाश' (Najash rionegrina) नाम दिया है। इस सांप के जीवाश्म में न केवल पैर स्पष्ट रूप से दिखाई दिए, बल्कि इसके सिर की बनावट और जबड़े भी आज के सांपों और छिपकलियों के बीच की एक कड़ी (missing link) की तरह है।
जवाब- यह जीवाश्म उस समय का है जब सांप अपने पैरों को खो रहे थे और रेंगने वाले शरीर के रूप में विकसित हो रहे थे। लंबे समय से बहस रही है कि सांपों का विकास समुद्र में हुआ या जमीन पर बिल खोदने वाले जीवों से। यह खोज 'जमीनी विकास' के सिद्धांत को अधिक मजबूती देती है।
जीवाश्म बहुत नाजुक थे, इसलिए वैज्ञानिकों ने CT स्कैनिंग और लाइट माइक्रोस्कोपी जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया। इससे बिना जीवाश्म को नुकसान पहुंचाए उसकी आंतरिक हड्डी की संरचना और नसों का अध्ययन करना संभव हो सका।
ये शोध बताती है कि सांपों ने विकास करने के साथ अपने पैरों को खो दिया।