27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आंख फड़कना: शुभ-अशुभ के संकेत होते हैं या है ये मेडिकल कंडीशन? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

Aankh Fadakna Ke Karan: अक्सर लोग आंख फड़कने को अंधविश्वास से जोड़कर देखते हैं, लेकिन इसके पीछे पौराणिक मान्यताओं के साथ-साथ वैज्ञानिक कारण भी होते हैं। आइए, आज के इस लेख में इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

2 min read
Google source verification
Eye Twitching Causes

Eye Twitching Causes| image credit gemini

Eye Twitching Causes: कभी न कभी आपने किसी बड़े को यह कहते जरूर सुना होगा कि आज मेरी आंख फड़क रही है, देखते हैं कुछ अच्छा होता है या बुरा। आपने यह सुनने के बाद शायद इसे अंधविश्वास समझ कर नजरअंदाज कर दिया होगा, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि आंख का फड़कना सच में होता है। यह एक मेडिकल कंडीशन होने के साथ ही इसके धार्मिक महत्व भी माने जाते हैं। आइए आज के इस लेख में जानते हैं कि आंख का फड़कना कब शुभ होता है और कब अशुभ, साथ ही मेडिकल के हिसाब से यह क्यों होता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

मेडिकल में आंख के फड़कने को क्या कहते हैं

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के चैनल thegymratmedico पर डॉ. भव्य थरेजा द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो के अनुसार, आंख के फड़कने को मेडिकल भाषा में मायोकेमिया (Myokymia) कहते हैं। बहुत से लोग इसे शुभ-अशुभ से जोड़कर देखते हैं, लेकिन असल में यह शरीर का एक रिस्पॉन्स है जो तनाव या थकान की वजह से होता है। यह कोई गंभीर बीमारी नहीं है, बल्कि एक संकेत है कि आपका शरीर थोड़ा आराम चाहता है। ज्यादातर समय यह अपने आप ही ठीक हो जाता है और इसके लिए किसी खास इलाज की जरूरत नहीं पड़ती।

आंख के फड़कने के पीछे के कारण (Main Causes of Eye Twitching)

आंख के फड़कने के पीछे की सबसे बड़ी वजह आजकल की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल है। दरअसल, जब आप बहुत ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं या थकान महसूस करते हैं, तो आंख फड़कना शुरू कर सकती है। इसके अलावा, अगर आप दिनभर में बहुत ज्यादा चाय या कॉफी पीते हैं, तो कैफीन की अधिकता भी इसकी एक वजह हो सकती है। लगातार घंटों तक मोबाइल या टीवी की स्क्रीन देखते रहने से भी आंख पर काफी जोर पड़ता है, जो इसे ट्रिगर कर सकता है। कई बार पर्याप्त नींद न लेना या शरीर में जरूरी विटामिन और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी होना भी आंख के फड़कने का कारण बनता है।

इसे ठीक करने के लिए क्या करें (How to Manage and Treat It)

चूंकि यह समस्या आमतौर पर खुद-ब-खुद ठीक हो जाती है, इसलिए आपको घबराने की जरूरत नहीं है। इसे रोकने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप अपने स्ट्रेस लेवल को कंट्रोल करें और रिलैक्स करें। अपनी डाइट से कैफीन की मात्रा को कम करें और भरपूर नींद लें। काम के बीच-बीच में स्क्रीन से ब्रेक लें ताकि आपकी आंख को आराम मिल सके। लेकिन ध्यान दें, अगर यह लंबे समय तक बना रहे, तो डॉक्टर से सलाह लेना ही बेहतर होता है।

आंख फड़कना कब होता है शुभ और कब अशुभ

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, आंख फड़कना लिंग पर निर्भर करता है। आमतौर पर पुरुषों के लिए दाईं (right) आंख और महिलाओं के लिए बाईं (left) आंख का फड़कना शुभ माना जाता है, जबकि इसके उलटा होने पर इसे अशुभ माना जाता है।

डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी भी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प तो है, लेकिन हम किसी भी अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते हैं। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से न आजमाएं, बल्कि इस बारे में संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर लें। इसके अलावा, हमारा उद्देश्य किसी भी धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है।