लाइफस्टाइल

Tejasvi Singh Dahiya : एक नंबर के घुम्मकड़, थार के शौकीन; 3 करोड़ का ये खिलाड़ी तेजस्वी सिंह जीता है ऐसी जिंदगी

Tejasvi Singh Dahiya IPL 2026 : आईपीएल 2026 (IPL 2026) के नए स्टार कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के 24 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज तेजस्वी फिल्मी स्टार से कम नहीं! आइए, इनकी जिंदगी के बारे में जानते हैं।

2 min read
May 21, 2026
तेजस्वी सिंह दहिया की फाइल फोटो | Credit- Tejasvi Singh Dahiya/Instagram

Tejasvi Singh Dahiya Lifestyle : आईपीएल 2026 (IPL 2026) के नए स्टार तेजस्वी सिंह दहिया का अंदाज सिर्फ क्रिकेट की पिच तक ही सीमित नहीं है। मैदान के बाहर उनकी लाइफस्टाइल, शौक, और उनका अनूठा फैशन सेंस आज के युवाओं को आकर्षित करता है। ये सब देखकर लगता है कि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के 24 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज तेजस्वी फिल्मी स्टार से कम नहीं!

ये भी पढ़ें

Vaibhav Sooryavanshi Fitness : वैभव के फिटनेस कोच ने बताया, किस एक्सरसाइज और डाइट के दम पर मारते हैं चौके-छक्के

Tejasvi Singh Dahiya Hobbies : एक नंबर के घुम्मकड़

तेजस्वी के इंस्टाग्राम को देखने के बाद आप भी यही बात कहेंगे, सच में ये खिलाड़ी घुम्मकड़ है। वैसे तो इन्होंने काफी कम पोस्ट की है लेकिन उनमें भी घुम्मकड़ी की तस्वीरें और वीडियो अधिक दिख रही हैं। उपरोक्त तस्वीर को देखिए और कैप्शन पढ़िए- Where the wild things are (जंगली चीजें कहां हैं)।

जब भी क्रिकेट सीजन खत्म होता है और उन्हें ब्रेक मिलता है, तेजस्वी को प्रकृति के करीब जाना पसंद है। उन्हें चकाचौंध वाली जगहों से ज्यादा शांति पसंद है।

थार है दिल के करीब

इस फोटो को देखने के बाद लगता है कि थार से इनको कितना लगाव है। वैसे भी जंगल-पहाड़ में घूमने-फिरने वालों को ऐसी गाड़ी पसंद आती है। तेजस्वी भी ट्रैवल के लिए थार से दोस्तों के साथ जाते हैं।

फिल्मी स्टार की तरह स्टाइलिश हैं तेजस्वी

तेजस्वी का फैशन और हेयरस्टाइल 'क्लासिक' और 'कम्फर्ट' का मिक्स है। सनग्लास, हेयरस्टाइल, टी-शर्ट, जींस और स्नीकर्स तो देखिए जरा! ये लुक गजब का है। यहां तेजस्वी का जलवा दिख रहा है। इसे देखने के बाद आप इनको फैशन-स्टाइल के मामले में कितना नंबर देना चाहेंगे?

Photo : समर लुक भी देख लें जरा

Tejasvi Singh Dahiya IPL Price : तेजस्वी सिंह की आईपीएल प्राइज

आईपीएल के मेगा ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने उन्हें ₹3 करोड़ की भारी-भरकम राशि में खरीदा। इसके अलावा घरेलू मैच भी खेलते हैं। अभी इनकी संपत्ति 3-4 करोड़ रुपए तक आंकी जा रही है।

तेजस्वी सिंह दहिया: एक नजर मेंडिटेल्स
आईपीएल फ्रेंचाइजीकोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
ऑक्शन प्राइज₹3 करोड़
घरेलू टीमदिल्ली
बल्लेबाजी का अंदाजदाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज
आईपीएल डेब्यूबनाम मुंबई इंडियंस (20 मई 2026)
डेब्यू मैच का योगदान12 गेंदों में 11 रन (2 चौके)

आपको तेजस्वी के खेल के अलावा हेयरस्टाइल, फैशन सेंस-स्टाइल आदि को लेकर क्या अच्छा लगता है? आप कमेंट करके बता सकते हैं। इस तरह की और कमाल की स्टोरीज पढ़ने के लिए पत्रिका के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़े रहिए।

ये भी पढ़ें

‘मैं तुम्हारे लिए बोली लगाऊंगा’, मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी से LSG के मालिक ने की बात, गावस्कर ने दे दी नई हवा
Also Read
View All