लाइफस्टाइल

Tomato Soup Recipe: परफेक्ट टोमैटो सूप बनाने के लिए फॉलो करें शेफ रणवीर बरार, कुणाल कपूर और भूपी के टिप्स

Restaurant Style Tomato Soup Recipe: मानसून के मौसम में गर्मागर्म टोमैटो सूप का आनंद लेना चाहते हैं, तो आप मशहूर शेफ रणवीर बरार, कुणाल कपूर और भूपी के आसान टिप्स फॉलो करके घर पर स्वादिष्ट सूप बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने के आसान टिप्स।
2 min read
Jul 16, 2026
Restaurant Style Tomato Soup, Tomato Soup Recipe In Hindi
टोमैटो सूप Recipe (representative image) image credit gemini and youtube/@RanveerBrar/@KunalKapur/@chefbhupikitchen

Tomato Soup Tips: बारिश के दिनों में गर्मागर्म चाय और कॉफी पीने का अपना अलग ही मजा होता है। लेकिन अगर इस मानसून सीजन में आप चाय-कॉफी से हटकर कुछ गर्म और टेस्टी पीना चाहते हैं, तो टोमैटो सूप एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आज की इस स्टोरी में हम शेफ रणवीर बरार, कुणाल कपूर और शेफ भूपी के बताए टिप्स शेयर करने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप घर पर ही रेस्टोरेंट स्टाइल टोमैटो सूप बना सकते हैं। आइए जानते हैं कि टोमैटो सूप बनाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

मानसून में टोमैटो सूप बनाने के जरूरी टिप्स

मानसून में गर्मागर्म रेस्टोरेंट स्टाइल टोमैटो सूप का मजा लेना चाहते हैं, तो शेफ रणवीर बरार के बताए टिप्स फॉलो कर सकते हैं। शेफ के अनुसार, सूप के लिए टमाटरों का सिर्फ ऊपर का सख्त हिस्सा हटाकर इस्तेमाल कर सकते है। इसके साथ ही मानसून स्पेशल स्वाद के लिए आप सूप में अदरक और लहसुन भी डाल सकते है। इसके अलावा अगर सूप थोड़ा गाढ़ा पसंद है, तो टमाटर के साथ थोड़ा सा आलू या गाजर भी डाल सकते हैं।

सिर्फ टमाटर के बदले अगर आप टमाटर और भुट्टे का सूप बना रहे हैं, तो पहले भुट्टे को हल्का भून लें। इससे उसका स्मोकी स्वाद सूप में अच्छी तरह घुल जाता है। वहीं बड़ी इलायची, काली मिर्च और लौंग जैसे साबुत मसालों का हल्का तड़का लगाने से सूप की खुशबू और स्वाद दोनों बढ़ जाते हैं। आखिर में थोड़ा सा बटर डालकर सूप को फिनिश करें। साथ ही अगर भुट्टे की डंडी इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसे कुछ देर सूप में रहने दें, क्योंकि उससे धीरे-धीरे फ्लेवर निकलता रहता है।

टमाटर सूप को स्वादिष्ट बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

अगर घर पर रेस्टोरेंट जैसा टोमैटो सूप बनाना चाहते हैं, तो शेफ कुणाल कपूर की बताई टिप्स फॉलो कर सकते हैं। शेफ के अनुसार, सूप के लिए हमेशा ताजे और अच्छी तरह पके टमाटर चुनें। इससे सूप का स्वाद और रंग दोनों बेहतर आते हैं।

सूप में काली मिर्च, धनिया के बीज, जीरा, दालचीनी और बड़ी इलायची जैसे साबुत मसालों का हल्का तड़का लगाने से स्वाद काफी बढ़ जाता है। वहीं थोड़ी सी गाजर डालने से सूप में नेचुरल मिठास और हल्का गाढ़ापन आता है, जिससे अलग से क्रीम या कॉर्न फ्लोर डालने की जरूरत नहीं पड़ती। सूप सर्व करते समय ऊपर से ताजा हरा धनिया डालने से स्वाद और ताजगी दोनों बढ़ जाती हैं।

रेस्टोरेंट जैसा टमाटर सूप बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

अगर घर पर रेस्टोरेंट जैसा टमाटर सूप घर पर बनाना चाहते हैं, तो शेफ भूपी की बताई कुछ आसान टिप्स आपके काम आ सकती हैं। टोमैटो सूप के लिए सबसे पहले अच्छी तरह पके, लाल और कम खट्टे टमाटर चुनें। इसके साथ ही सूप में गाजर डालें। इससे हल्की मिठास और अच्छा टेक्सचर मिलता है। इसके अलावा आप चाहें तो थोड़ा सा चुकंदर भी डाल सकते हैं। इसके अलावा प्याज और लहसुन को सिर्फ हल्का पकाएं, इन्हें ब्राउन न करें। इससे सूप का फ्लेवर हल्का और फ्रेश रहता है। अगर स्वीट बेसिल न मिले, तो सूखा बेसिल या ऑरिगेनो का इस्तेमाल भी आप कर सकते है।

इसके अलावा अगर आप सूप को कुछ दिनों के लिए स्टोर करना चाहते हैं, तो उसमें कॉर्न फ्लोर न मिलाएं। सूप को पूरी तरह ठंडा करके एयरटाइट कंटेनर में रखें। दोबारा इस्तेमाल करते समय उसे गर्म करें और जरूरत हो तभी कॉर्न फ्लोर का घोल मिलाएं। अगर स्वाद में हल्का खट्टापन कम लगे, तो आखिर में थोड़ा सा विनेगर डालकर फ्लेवर बैलेंस कर सर्व करें।

Updated on:
16 Jul 2026 04:07 pm
Published on:
16 Jul 2026 04:07 pm