
Trisha Krishnan Saree Style: अभिनेत्री तृषा कृष्णन अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी खूबसूरती और स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपने सोशल मीडिया पर वेस्टर्न के साथ-साथ इंडियन लुक में भी एक से बढ़कर एक फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अगर आप आने वाले फेस्टिवल या वेडिंग सीजन के लिए साड़ी लुक खोज रही हैं, तो अभिनेत्री के यहां दिए गए 3 अलग-अलग साड़ी लुक से आइडिया लेकर तैयार हो सकती हैं।
तृषा कृष्णन इस लुक में बेहद ग्रेसफुल और क्लासी नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने बेज और गोल्डन शेड की साड़ी को रेड स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पेयर कर स्टाइल किया है। साड़ी के बॉर्डर और पल्लू पर दिख रही डिटेलिंग पूरे लुक को और स्टाइलिश बना रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने ग्रीन स्टोन वाला नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स और छोटी बिंदी कैरी की है। वहीं सॉफ्ट मेकअप, कोहल आईज, न्यूड लिप्स और खुले वेवी हेयर उनके लुक को एक एलिगेंट टच दे रहे हैं। उनका ये पूरा लुक आने वाले फेस्टिव सीजन के लिए सिंपल, सोबर होने के साथ ही बेहद खूबसूरत है।
अगर आपको हैवी साड़ी लुक पसंद है, तो तृषा कृष्णन का ये लुक आपके लिए है। एक्ट्रेस ने डीप पिंक और पर्पल शेड की सिल्क साड़ी पहनी है, जिस पर हैवी बॉर्डर पूरे लुक को रॉयल टच दे रहा है। एक्ट्रेस ने साड़ी को गोल्डन एम्ब्रॉयडरी वाले ब्लाउज के साथ पेयर किया है। इसके साथ हैवी गोल्ड नेकलेस, लेयर्ड चेन, झुमके और गोल्डन चूड़ियां उनके ट्रेडिशनल लुक को और भी खूबसूरत बना रही हैं। वहीं खुले वेवी हेयर और सॉफ्ट मेकअप उनके लुक को बैलेंस कर रहे हैं। उनका ये पूरा लुक हैवी, रॉयल और एलिगेंट है, जिसे आप आने वाले फेस्टिवल या वेडिंग फंक्शन के लिए रिक्रिएट कर तैयार हो सकती हैं।
अगर आप साड़ी में स्टाइलिश और ग्लैमरस दिखना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का ये साड़ी लुक आपके लिए है। इस लुक में एक्ट्रेस ने डीप ब्लू सीक्विन साड़ी पहनी है, जिस पर सिल्वर डिटेलिंग और बॉर्डर पूरे लुक को काफी ग्लैमरस बना रहे हैं। उन्होंने साड़ी को ब्लू स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पेयर किया है, जो लुक को मॉडर्न टच दे रहा है। इसके साथ उन्होंने पिंक स्टोन वाला नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स और ब्रेसलेट कैरी किया है। वहीं खुले वेवी हेयर और सॉफ्ट मेकअप उनके लुक को और भी एलिगेंट बना रहे हैं। एक्ट्रेस का ये पूरा लुक स्टाइलिश, ग्लैमरस होने के साथ ही क्लासी है, जिसे आप पार्टी या किसी खास फंक्शन के लिए रिक्रिएट कर तैयार हो सकती हैं।