Yoga For Good Sleep: दिनभर की भागदौड़, काम का दबाव, स्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल और बढ़ता तनाव हमारी नींद को प्रभावित कर सकता है। अगर आपको भी रात को करवटें बदलनी पड़ती हैं या नींद अधूरी रहती है, तो ये योग आसन आपकी मदद कर सकते हैं।
Yoga Poses For Better Sleep: आजकल की बदलती लाइफस्टाइल में स्ट्रेस और एंग्जायटी की समस्या आम होती जा रही है। इसकी वजह से लोगों को रात में नींद न आने की समस्या भी हो सकती है। हालांकि, इस परेशानी को कुछ योग आसन की मदद से दूर किया जा सकता है। आइए इनके बारे में जानते हैं
बालासन एक बहुत ही आरामदायी मुद्रा है। ये मन को शांत करने और रीड़ की हड्डी को आराम पहुंचाने वाला आसन है। ये आसन रीढ़ और कंधों के तनाव को कम करने में मदद करता है।
ये आसन थकान, सूजन और बेचैनी को दूर कर ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। ये तनाव में कम कर बेहतर नींद दिलाने में मदद करता है।
ये मुद्रा पेल्विस और हिप्स की मांसपेशियों को आराम देती है। इस पोजीशन में गहरी सांस लें। ऐसा करने से शरीर और दिमाग दोनों को रिलैक्स करने में मदद मिलेगी।
ये आसन स्ट्रेस रिलीज करने के लिए बेस्ट माना जाता है। ये आसन रीढ़ को स्ट्रेच करता है और दिमाग को रिलैक्स करने में मदद करता है।
ये आसन पूरे योग अभ्यास को पुरा करता है और मानसिक शांति लाता है। इस आसन को नींद लाने में बेहद सहायक माना जाता है।
योग के साथ गहरी सांसें (Deep Breathing) और भ्रामरी प्राणायाम को जोड़ें।
मोबाइल स्क्रीन से कम से कम 30 मिनट पहले दूरी बना लें।
रोजाना एक तय समय पर सोने की आदत बनाएं।