लाइफस्टाइल

गर्दन की स्किन पर झुर्रियां क्यों दिखने लगी हैं? Cleveland Clinic और Healthline से जानें कारण और बचाव

Turkey Neck: उम्र के साथ गर्दन की स्किन ढीली और झुर्रीदार नजर आने लगती है। इस समस्या को टर्की नेक कहा जाता है। आइए क्लीवलैंड क्लिनिक और हेल्थलाइन के अनुसार जानें इसके कारण और बचाव के बारे में।
2 min read
• •
Sep 27, 2026
Turkey Neck, Neck Skin Tightening
Turkey Neck क्यों होता है? (Representative Image) Image Credit Magnific

Neck Lines and Wrinkles: उम्र बढ़ने के साथ चेहरे की तरह गर्दन की स्किन में भी बदलाव आने लगते हैं। कई लोगों की गर्दन की स्किन ढीली पड़ने लगती है, झुर्रियां दिखने लगती हैं या ठुड्डी के नीचे की स्किन लटकती हुई नजर आती है। इस स्थिति को टर्की नेक कहा जाता है। हालांकि यह सिर्फ बढ़ती उम्र की वजह से ही नहीं होता, वजन बढ़ना, जेनेटिक्स, धूप से स्किन को नुकसान और गर्दन की मांसपेशियों में कमजोरी जैसी भी कई वजहें इसके पीछे हो सकती हैं। आइए जानते हैं टर्की नेक क्या होता है, इसके पीछे क्या वजहें हो सकती हैं और इसे कम करने के लिए क्या किया जा सकता है।

टर्की नेक क्या होता है?

क्लीवलैंड क्लिनिक (Cleveland Clinic) के अनुसार, टर्की नेक कोई ऑफिशियल मेडिकल टर्म नहीं है। इसका इस्तेमाल गर्दन के आसपास ढीली या झुर्रीदार स्किन, ज्यादा फैट और कमजोर मांसपेशियों की वजह से गर्दन के लुक में आए बदलाव के लिए किया जाता है। उम्र बढ़ने पर स्किन अपनी इलास्टिसिटी यानी खिंचने के बाद वापस टाइट होने की क्षमता खोने लगती है। इससे गर्दन की स्किन ढीली दिखाई दे सकती है।

टर्की नेक होने की क्या वजह हो सकती है?

क्लीवलैंड क्लिनिक (Cleveland Clinic) के मुताबिक, बढ़ती उम्र टर्की नेक की एक आम वजह है। उम्र के साथ स्किन की इलास्टिसिटी कम होती जाती है और ग्रैविटी का असर भी पड़ता है। इसके अलावा वजन बढ़ने से गर्दन के आसपास फैट जमा हो सकता है। जेनेटिक्स की वजह से भी कुछ लोगों में गर्दन के आसपास ज्यादा टिश्यू या फैट जमा होने की संभावना हो सकती है। स्मोकिंग, ज्यादा धूप और खराब डाइट जैसे लाइफस्टाइल फैक्टर भी स्किन की इलास्टिसिटी को प्रभावित कर सकते हैं। कुछ दवाओं की वजह से वजन या फैट बढ़ने का असर भी गर्दन पर दिखाई दे सकता है।

क्या गर्दन की एक्सरसाइज से टर्की नेक कम हो सकता है?

हेल्थलाइन (Healthline) के अनुसार, गर्दन की एक्सरसाइज से गर्दन की मांसपेशियों को टोन करने में मदद मिल सकती है, लेकिन इससे ढीली या ज्यादा स्किन पूरी तरह खत्म हो जाएगी, ऐसा जरूरी नहीं है। अभी तक ऐसे मजबूत रिसर्च मौजूद नहीं हैं जो यह साबित करें कि गर्दन की एक्सरसाइज अकेले टर्की नेक को खत्म कर सकती है। कुछ रिसर्च में गर्दन की एक्सरसाइज से मांसपेशियों के टोन और इलास्टिसिटी में सुधार देखा गया है।

वजन कम करने से गर्दन की स्किन टाइट हो सकती है?

क्लीवलैंड क्लिनिक (Cleveland Clinic) के मुताबिक, कुछ लोगों में वजन कम करने के बाद गर्दन का लुक बेहतर दिखाई दे सकता है। खासकर कम उम्र में और जब स्किन हेल्दी और इलास्टिक हो, तब वजन कम होने के बाद स्किन कुछ हद तक खुद भी वापस सिकुड़ सकती है। लेकिन उम्र बढ़ने, स्मोकिंग या स्किन की इलास्टिसिटी काफी कम हो जाने पर सिर्फ वजन कम करने से ढीली स्किन में ज्यादा बदलाव दिखाई नहीं दे सकता।

डॉक्टर से कब सलाह लेनी चाहिए?

हेल्थलाइन (Healthline) के अनुसार, अगर गर्दन की स्किन में उम्र से जुड़े बदलाव को लेकर चिंता है, तो डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह ली जा सकती है। वे स्किन की स्थिति देखकर बता सकते हैं कि आपके लिए स्किन केयर, एक्सरसाइज या किसी मेडिकल ट्रीटमेंट की जरूरत है या नहीं।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

Updated on:
27 Sept 2026 11:04 am
Published on:
27 Sept 2026 10:58 am