
TV Celebrities Blessed With Twins: टीवी अभिनेत्री संभावना सेठ (Sambhavna Seth) शादी के 10 साल बाद सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं। हाल ही में उन्होंने अपने यूट्यूब व्लॉग में दोनों बच्चों को घर लाने की झलक दिखाई। संभावना सेठ के अलावा टीवी इंडस्ट्री की कई मशहूर अभिनेत्रियां भी Twins Babies की मां बन चुकी हैं। इस लिस्ट में दिव्यांका त्रिपाठी, रुबीना दिलैक और श्रद्धा आर्या जैसे नाम शामिल हैं।
अभिनेत्री संभावना सेठ शादी के 10 साल बाद सरोगेसी के जरिए एक बेटा और एक बेटी, यानी जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं। इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के साथ ही अपने यूट्यूब व्लॉग के जरिए शेयर की है। अभिनेत्री के घर नन्हे मेहमानों के आने की खबर मिलते ही उनके फैंस भी बेहद खुश हैं और कमेंट कर एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं।
बीते गुरुवार को यूट्यूब पर शेयर किए गए ब्लॉग में अभिनेत्री अस्पताल से अपने दोनों बच्चों को घर ले आई हैं। घर पर मौजूद सास, ससुर, ननद, ननदोई और उनके बेटे ने नवजात का बेहद शानदार तरीके से स्वागत किया। बच्चों को देखकर परिवार के सभी लोग भावुक हो गए थे।
बच्चों को संक्रमण (इंफेक्शन) से बचाने के लिए पूरा परिवार हाथ सैनिटाइज करने के बाद ही उनसे मिल रहा है। साथ ही, बच्चों को हर दो घंटे में फीड कराया जा रहा है। बच्चों की देखभाल के लिए अभिनेत्री ने एक नैनी भी रखी है, जिसे वह अस्पताल भी साथ लेकर गई थीं।
छोटे पर्दे पर आने वाले टीवी सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' में इशिता का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाली मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने भी हाल ही में जुड़वा बेटों को जन्म दिया है। शादी के करीब 10 साल बाद उनके घर यह खुशियां आई हैं। ऐसे में कपल दो बच्चों के एक साथ पेरेंट्स बनने की वजह से काफी ज्यादा खुश है।
टीवी पर आने वाले शो 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) में प्रीता का किरदार निभाने वाली फेमस एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या भी जुड़वा बच्चों की मां हैं। उन्होंने 29 नवंबर को एक बेटे, शौर्य और एक बेटी, सिया को जन्म दिया है।
टीवी के एक से बढ़कर एक शो में काम कर अपनी पहचान बनाने के साथ ही इन दिनों रियलिटी शोज में दिखने वाली टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने भी दो जुड़वा बेटियों को जन्म दिया था। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने अपनी डिलीवरी के कुछ दिनों बाद सोशल मीडिया पर दी थी।
टीवी सितारों के साथ ही फैशन और लाइफस्टाइल इन्फ्लुएंसर, ब्लॉगर और सोशल मीडिया पर्सनालिटी और पंजाबी गायक और अभिनेता मिलिंद गाबा (Millind Gaba) की पत्नी प्रिया बेनीवाल भी जुड़वां बच्चों की मां बनी हैं। इस बात की जानकारी कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी थी। बता दें कि प्रिया बेनीवाल लोकप्रिय यूट्यूबर, कॉमेडियन और अभिनेता हर्ष बेनीवाल की बहन हैं।