लाइफस्टाइल

Gen Z का नया फंडा: नौकरी बदलने का नया नाम है ‘लिली पैडिंग’, जानिए कैसे काम करता है ये ट्रेंड

Lily Padding Career: आज की Gen-Z जनरेशन एक नौकरी पर टिकने के बजाय तेजी से कंपनियां क्यों बदल रही है? जानिए क्या है लिली पैडिंग ट्रेंड और कैसे यह युवाओं के करियर को दे रहा है नई उड़ान।
2 min read
Mar 27, 2026
impact of technology on jobs

Lily Padding Career: किसी समय ऐसा हुआ करता था कि जब कोई शख्स एक सरकारी या प्राइवेट ऑफिस में जॉब करता था तो 30 साल बाद वहां से रिटायर होकर ही घर जाता था। लेकिन आजकल के Gen Z ने इसे पूरा चेंज कर दिया है। अब इसकी जगह ले ली है लिली पैडिंग ने।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह शब्द असल में एक नया वर्क कल्चर है। जैसे मेंढक तालाब में एक पत्ते से दूसरे पत्ते पर फुदकता है, वैसे ही आज के युवा बहुत कम समय में एक नौकरी से दूसरी नौकरी की तरफ बढ़ रहे हैं।

क्या है लिली पैडिंग का मतलब?(What is Lily Padding)

लिली पैडिंग का मतलब है अपनी स्किल्स और अनुभव को बढ़ाने के लिए जानबूझकर और जल्दी-जल्दी कंपनियां बदलना। Randstad NV रिपोर्ट्स के अनुसार, एवरेज Gen Z एमपलोई अपनी शुरुआती करियर में सिर्फ 1.1 साल ही एक जगह टिकता है। जबकि पुराने लोग 3 से 5 साल तक एक ही कंपनी में काम करते थे। आज का युवा वफादारी से ज्यादा वैल्यू को अहमियत दे रहा है। इससे न सिर्फ सैलेरी बढ़ती है बल्कि Gen Z के कनेक्शन भी बढ़ते हैं।

Gen Z क्यों कर रहे हैं ऐसा?

  • टेक्नोलॉजी इतनी तेजी से बदल रही है कि एक ही जगह टिके रहने पर स्किल पुरानी पड़ जाती है। युवा अलग-अलग कंपनियों में जाकर नए टूल्स और AI जैसी तकनीक सीखना चाहते हैं।
  • एक्सपर्ट्स मानते हैं कि एक ही कंपनी में सालभर का इंक्रीमेंट 10-15% होता है, जबकि जॉब स्विच करने पर यह आंकड़ा 30% से 50% तक पहुंच जाता है।
  • आज की पीढ़ी को 9 से 5 एक ही जगह बैठ के काम करना पसंद नहीं है। उन्हें वर्क-लाइफ बैलेंस और फ्लेक्सिबिलिटी चाहिए। जहां उन्हें दबाव महसूस होता है, वहां वो तुरंत नई कंपनी में स्विच कर लेते हैं।

लिली पैडिंग के फायदे (Advantages of Lily padding)

  • हर नई कंपनी का काम करने का तरीका अलग होता है। बार-बार जॉब बदलने से आप अलग-अलग टूल्स, सॉफ्टवेयर्स और वर्किंग कल्चर्स के मास्टर बन जाते हैं। एक तरह से ऑल-राउंडर बन जाते हैं।
  • जितनी ज्यादा कंपनियां, उतने ज्यादा नेटवर्क! आपका प्रोफेशनल नेटवर्क इतना बड़ा हो जाता है कि बाद में आपको नौकरी ढूंढनी नहीं पड़ती, लोग खुद आपको अप्रोच करते हैं।
  • बार-बार नए माहौल में जाने से आपके अंदर का डर खत्म हो जाता है। ऐसे में किसी भी मुश्किल हालात या नई चुनौती में GenZ जल्दी एडेप्ट हो जाते हैं।

लिली पैडिंग के नुकसान (Disadvantages of Lily padding)

  • 6-8 महीने में सिस्टम की बारीकियां नहीं सीख पाते। हर चीज को समझने के लिए समय लगता है, जब कुछ समझ आता है तब तक तो नौकरी ही बदल लेते हैं।
  • कोई भी कंपनी जब आपका रिज्यूमे देखती है और उसमें 3 साल में 4 नौकरियां दिखती हैं, तो उन्हें लगता है कि आप उनकी कंपनी के लिए सही नहीं हो। कंपनी को भरोसा टूट जाता है, फिर चाहे आप कितने ही स्मार्ट क्यों न हो।
  • बार-बार नई जगह एडजस्ट करना, नए लोगों से मिलना और खुद को प्रूफ करना भी कई बार मुश्किल हो जाता है। इससे लाइफ में स्टेबिलिटी नहीं होती और फिर हर जगह अलग सा महसूस होगा।
  • बड़ी जिम्मेदारियां और मैनेजर जैसे रोल उन्हीं को मिलते हैं जो कंपनी में लंबे समय से काम कर रहे होते हैं। बार- बार कंपनी चेंज करने से आप कभी भी बड़े जॉब रोल्स एक्सपीरियंस नहीं कर पाओगे। बड़े प्रोजेक्ट्स मिलने में भी मुश्किल हो सकती है।
Updated on:
27 Mar 2026 04:29 pm
Published on:
27 Mar 2026 04:29 pm