27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

World’s Most Expensive Tea: एक चुस्की की कीमत लग्जरी कार जितनी! करोड़ रुपये किलो बिकती है ये चाय

World's Most Expensive Tea: दुनिया में ऐसी भी चाय है जिसकी कीमत किसी आलीशान बंगले से भी ज्यादा है। चीन की पहाड़ियों में मिलने वाली इस चाय की एक चुस्की लाखों में पड़ती है। जानिए आखिर इस चाय में ऐसा क्या है जो इसे इतना कीमती बनाता है।

3 min read
Google source verification

भारत

image

Charvi Jain

Mar 27, 2026

9 करोड़ की चाय

Most Expensive Tea (source:AI)

World's Most Expensive Tea: भारत हो या ईरान, सब जगह सुबह की शुरुआत बिना चाय के अधूरी मानी जाती है। ईरान दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल है जहां चाय का सेवन सबसे ज्यादा होता है। हमारे यहां 10-20 रुपये में टपरी पर मिलने वाली चाय सुकून देती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक कप चाय की कीमत आपके शहर के सबसे महंगे फ्लैट या लग्जरी गाड़ी के बराबर हो सकती है?

चीन की पहाड़ियों में एक ऐसी चाय उगती है जिसकी कीमत उसके स्वाद से भी ज्यादा है। इन चायों का इतिहास राजा-महाराजाओं से जुड़ा है और इनका स्वाद ऐसा कि जो एक बार पी ले वह याद ही रखता है। आइए जानते हैं इस चाय के साथ दुनिया की और 5 सबसे महंगी चायों के बारे में।

क्या है इस चाय में और क्यों है इतनी महंगी?

चीन के फुजियान क्षेत्र की वुईयी पहाड़ियों में उगने वाली इस चाय को "बिग रेड रोब" भी कहा जाता है। यह चाय इतनी कीमती इसलिए है क्योंकि इसके पत्ते अब आसानी से नहीं मिलते। असली दा होंग पाओ चाय सिर्फ उन चुनिंदा पुराने पौधों (मदर बुशेस) से आती है जो सैकड़ों साल पुराने हैं।

मिंग राजवंश के समय एक रानी बहुत बीमार हो गई थी। जब कोई दवा काम नहीं आई, तब इसी चाय से उनकी जान बची। खुशी में राजा ने उन पौधों को शाही लाल कपड़ों से ढंकवा दिया था, तभी से इसका नाम दा होंग पाओ पड़ा।

BBC के अनुसार, आज इन पौधों की सुरक्षा के लिए चीन सरकार ने कड़े इंतजाम किए हैं और 2006 से इन पुराने पौधों से पत्तियां तोड़ने पर रोक लगा दी गई है। अब जो पुरानी चाय बची है, उसकी नीलामी करोड़ों में होती है।

कैसा है इसका स्वाद?

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि यह कोई साधारण चाय नहीं है। इसे रॉक टी कहा जाता है क्योंकि यह पहाड़ों की दरारों के बीच उगती है और वहां के खनिजों (Minerals) को सोख लेती है। इसका स्वाद मिट्टी जैसा और हल्का मीठा होता है। खास बात यह है कि इसे पीने के बाद इसकी खुशबू और स्वाद घंटों तक आपके गले और जुबान पर बना रहता है।

क्या है इसकी कीमत?

9 करोड़ रुपये किलो बिकने वाली इस दा-होंग पाओ चाय की कीमत का हिसाब लगाएं, तो इसके 1 ग्राम की कीमत ही करीब 90 हजार से 1 लाख रुपये बैठती है। यानी अगर आप सिर्फ एक कप चाय पीना चाहें, जिसमें कम से कम 2 ग्राम पत्ती का इस्तेमाल होता है, तो उस एक कटौरी चाय की कीमत लगभग 2 लाख रुपये होगी।

CNN के अनुसार, 2002 में इस चाय के महज 20 ग्राम की नीलामी 26.17 लाख रुपये (करीब $28,000) में हुई थी।

दुनिया की 4 और अनोखी महंगी चाय

सिर्फ दा होंग पाओ ही नहीं, दुनिया में और भी कई ऐसी चाय हैं जो अपनी कीमत के लिए काफी मशहूर है।

  • पांडा डंग टी (Panda Dung Tea): चीन के सिचुआन क्षेत्र में उगने वाली इस ग्रीन टी की खेती में पांडा के गोबर को खाद के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। पांडा बांस के पोषक तत्वों का सिर्फ एक छोटा हिस्सा ही पचा पाते हैं, इसलिए उनके वेस्ट में मौजूद खनिज चाय की पत्तियों को बहुत ही अनोखा स्वाद और पोषण देते हैं। इसकी कीमत करीब ₹58 से 60 लाख रुपये ($70,000) प्रति किलो है।
  • पीजी टिप्स डायमंड टी बैग (PG Tips Diamond Tea Bag): इस टी बैग में लगभग 80 असली हीरे जड़े हुए हैं और इसके अंदर सिल्वर टिप्स इंपीरियल टी भरी होती है। इसे बनाने में कम से कम 3 महीने लगते हैं। इसकी कीमत की बात करें, तो एक टी बैग की कीमत करीब ₹11 से 12(£10,000) लाख रुपये है।
  • टिएगुआनिन (Tieguanyin Tea): इसे आयरन गॉडेश ऑफ मर्सी भी कहा जाता है। यह एक ओलोंग टी है जिसे बनाने की प्रक्रिया बहुत कठिन है। इसकी पत्तियों को बार-बार रोल किया जाता है और सुखाया जाता है, जिससे इसमें फूलों जैसी खुशबू और मलाईदार स्वाद आता है। इसकी कीमत लगभग ₹2.50 लाख रुपये ($3,000) प्रति किलो है।
  • येलो गोल्ड टी बड्स (Yellow Gold Tea Buds): सिंगापुर में उगने वाली यह चाय अपने आप में दुर्लभ है और इसकी पत्तियां सोने की तरह चमकती हुई सुनहरी होती हैं। इसकी खास बात ये है कि इस चाय की खेती के दौरान इसकी पत्तियों पर 24 कैरेट सोने की परत चढ़ाई जाती है और यह साल में एक ही बार सोने की कैंची से काटी जाती है। इसकी प्रति किलो की कीमत लगभग ₹2.50 ($3,000) लाख रुपये है।