लाइफस्टाइल

Winter Fruits to Avoid in Morning: सर्दी में किन फलों को सुबह खाने से बचना चाहिए

Winter Fruits to Avoid in Morning: सभा की शुरुआत कई लोग फल खाने से करते हैं, लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि सर्दी के मौसम में किन फलों का सेवन सुबह के समय नहीं करना चाहिए।

2 min read
Oct 29, 2025
Advanced Framing in Durg: उद्यानिकी फसलों का हब बना दुर्ग, 200 करोड़ का सालाना कारोबार...(photo-patrika)

Winter Fruits to Avoid in Morning:सर्दियों का मौसम लगभग दस्तक दे चुका है। शरीर को गर्म रखने और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए खास ध्यान रखना पड़ता है। ऐसे में अपने खान-पान को लेकर सर्दी में कुछ बदलाव करना बेहद जरूरी है। जैसे कि सुबह कई लोग फलों को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि सर्दी के समय सुबह किन फलों का सेवन करना फायदेमंद नहीं है। कई फल ऐसे होते हैं जो सुबह के समय पेट में गैस, सूजन या ठंडक महसूस करवा सकते हैं। इसलिए सर्दी में कुछ फलों से बचने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें

Winter Kadha For Women: सर्दी में इम्‍यून‍िटी बढ़ाने के लिए महिलाएं पी सकती हैं ये आयुर्वेदिक काढ़ा

नारियल पानी

नारियल पानी आमतौर पर सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन सर्दी के मौसम में इसका ठंडा प्रभाव शरीर में बलगम बढ़ा सकता है। इससे छाती में जमाव और खांसी-जुकाम की समस्या हो सकती है। अगर आपको जल्दी सर्दी लग जाती है, तो नारियल पानी का सेवन सीमित मात्रा में करें।

खीरा और तरबूज

खीरा और तरबूज गर्मियों में शरीर की गर्मी को शांत करते हैं, लेकिन ठंड के मौसम में ये शरीर में ठंडक बढ़ा देते हैं। इससे सर्दी-जुकाम, गले में खराश या खांसी की समस्या हो सकती है। इसलिए सर्दियों में इन फलों को सुबह के नाश्ते में शामिल करने से बचें।

अंगूर

अंगूर स्वाद में लाजवाब होते हैं, लेकिन ठंडे स्वभाव के कारण ये भी सर्दियों में परेशानी बढ़ा सकते हैं। जिन लोगों को पहले से खांसी या जुकाम है, उनके लिए अंगूर स्थिति को और बिगाड़ सकते हैं। इनसे गले में खराश या बलगम बढ़ सकता है, इसलिए ठंड में इनसे परहेज करें।

स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी देखने में जितनी खूबसूरत होती है, उतनी ही ठंडी प्रकृति की होती है। सर्दियों में इनका सेवन बलगम और एलर्जी बढ़ा सकता है। जिन लोगों को गले में दर्द या खांसी रहती है, उन्हें स्ट्रॉबेरी से दूर रहना चाहिए।

एवोकाडो

एवोकाडो में हेल्दी फैट्स होते हैं और यह कई पोषक तत्वों से भरपूर है, लेकिन सर्दियों में यह हर किसी के लिए सही नहीं रहता। इसमें मौजूद हिस्टामीन कुछ लोगों में एलर्जी, बलगम और छाती में जमाव की समस्या बढ़ा सकता है। इसलिए जिन लोगों को सर्दी-खांसी जल्दी होती है, उन्हें एवोकाडो खाने से बचना चाहिए।

Fruits to Eat in Winter: सर्दी में किन फलों का सेवन करना चाहिए

  • आंवला - आंवला विटामिन C का बेहतरीन स्रोत है और सर्दी में शरीर को मजबूत करता है।
  • केला- सर्दियों में केला खाना फायदेमंद हो सकता है। रोजाना एक केला खाने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है।
  • अमरूद- सर्दियों में अमरूद खाने से पेट साफ रहता है और सर्दी-जुकाम की समस्या दूर होती है। यह विटामिन सी और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक है।
  • अनार-सर्दियों में खून से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अनार का सेवन लाभकारी है। यह त्वचा में निखार लाता है और वजन नियंत्रित करने में भी मदद करता है।

ये भी पढ़ें

Winter Vegetables Eating Benefits: मेथी से लेकर मूली तक, जानिए सर्दियों की 7 फायदेमंद सब्जियों के लाभ

Updated on:
29 Oct 2025 10:08 am
Published on:
29 Oct 2025 10:05 am
Also Read
View All

अगली खबर