लाइफस्टाइल

World Hypertension Day 2023: सात ऐसी Hobbies जो हाइपरटेंशन से कर सकती हैं आपकी रक्षा

World Hypertension Day 2023: वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे के मौके पर आइए जानते है किस तरह ज़िन्दगी की उलझनों को भुला कर हम हर दिन कुछ ऐसे बीज बो सकते हैं जिनसे हम हाइपर टेन्शियन के साथ साथ कई दूसरी बीमारियों से खुद की सुरक्षा कर सकें।

2 min read
World Hypertension Day 2023: From Passion to Protection These Hobbies Can Shield You From Hypertension

World Hypertension Day 2023: आजकल की बिजी और स्ट्रेस से भरी लाइफ में हाइपरटेंशन जीवन का एक हिस्सा होने लगा है। हम सभी इस तरह जीवन की भागदौड़ में व्यस्त हैं की आराम करना भूल गए हैं। यही वजह है की हम में से कई किसी न किसी डिजीज से परेशान हैं। ऐसी कई डिजीज हैं जिनका जनम डाटा हाइपरटेंशन है। इसीलिए हमे इस बिमारियों की जड़ को जीवन से निकल बहार करना चाहिए। ऐसे में जरूरी है की हम वक़्त निकाल कर कोई हॉबी अपननायें। ऐसी हॉबी जो हमारे शरीर को एक्टिव रखने के साथ ही माइंड को भी एक्टिव रखे और हमें ख़ुशी भी दे। किसी हॉबी में खुद को इन्वेस्ट करते हुए हम एक ओर जहां अपने खाली समय को यूज करेंगे वहीं दूसरी हमारी मेंटल और फिजिकल हेल्थ का ख़याल भी रख पाएंगे। एक्सपर्ट्स का मानना है की सही हॉबी का चयन करने से मेन्टल स्ट्रेस, हाइपर टेंशन के साथ साथ हार्ट अटैक को भी टाला जा सकते हैं।


Yoga and Meditation: अनेक गुण हैं। इसका हर आसान हमारे शरीर के लिए लाभदायक है। योग के छोटे आसान से शुरू करें। इसका आनंद लें। साथ ही मैडिटेशन भी करें। उन्हें करने से ब्लड प्रेशर कम करने और मन व तन में शांति और आराम की भावना को बढ़ावा देने में मदद मिलती है।

Gardening: एक्सरसाइज करने के लिए मोटिवेट नहीं है तो गार्डनिंग अपनाएं। इसी बहाने ताजा हवा में अपने आप एक्सरसाइज हो जायेगी। सुबह जल्दी गार्डनिंग करेंगे तो ऑक्सीजन भी सही मिलेगा। गार्डनिंग से फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ जाती है।

Painting: कला के माध्यम से अपनी क्रेअटीवी को उजागर करना टेंशन को दूर भगाने का काम कर सकता है। पेंटिंग के अलावा स्केचिंग, ड्राइंग या फिर एम्ब्रोडरी या क्रोशिए भी कर सकते हैं। ऐसा कुछ भी जो आपको खुशी और संतुष्टि दे सके उसे करने से आराम मिलता है।

Books: किताबें हमारी सबसे बेहतर दोस्त है, यह बात हमसे छुपी नहीं है। वक़्त है इस दोस्त से रोज मिलने का। दिन में कम से कम एक या आधा घंटा अपनी फेवरट किताब पड़ने से सुकून मिलता है। एकांत में पढ़ना शान्ति देने के साथ आपको किसी नई दुनिया की सैर भी करा देता है।


Cooking: बहार के फ्राइड और फ़ास्ट फ़ूड खाने की बजाय कुकिंग को अपनी हॉबी बना लेना अच्छा होता है। घर पर बने ताजा और शुद्ध खाने का कोई मुकाबला नहीं। कुकिंग करते हुए आप अपने इंग्रेडिएंट्स खुद ही तय करते है जिससे सैचुरेटेड व ट्रांस फैट्स और सोडियम और शुगर सभी कण्ट्रोल में रहते है।

Dancing: डांसिंग एक ऐसी हॉबी है जो हमारा पूरे शरीर को एक्टिव करके कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ, स्ट्रेंथ और फ्लेक्सिबिलिटी पर काम करती है। ऐसा करने से अकेलापन और हाइपरटेंशन भी कम होता है।

Creative Craft: क्रिएटिव हॉबी जैसे म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट बजाना अपनाने से हाइपरटेंशन और स्ट्रेस तो कम होते ही है साथ ही हार्ट अटैक होने का रिस्क भी कम होता है।

यह भी पढ़ें: हार्ट अटैक होने से पहले मिलती है यह वार्निंग

Updated on:
17 May 2023 10:14 am
Published on:
16 May 2023 06:09 pm
Also Read
View All