लाइफस्टाइल

World No Tobacco Day 2026 : सिगरेट की आदत छोड़ने के 20 मिनट बाद ही हार्ट रेट कम, WHO ने बताया और क्या-क्या होता है असर

World No Tobacco Day 2026 : विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया है कि सिरगेट छोड़ने के 20 मिनट, कुछ सप्ताह या एकाध माह के बाद क्या फायदा मिलता है।
2 min read
May 29, 2026
World No Tobacco Day 2026, Quit Smoking Benefits, Quit Smoking Benefits after 20 minutes,
प्रतीकात्मक तस्वीर | Credit- Gemini

World No Tobacco Day 2026 : विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, दुनिया भर में तंबाकू के सेवन से हर साल 8 मिलियन लोगों की मौत होती है। भारत की बात करें तो यह आंकड़ा 1.3 मिलियन है। इसके बावजूद हम तंबाकू से बने उत्पादों का सेवन बंद नहीं करते। हाल ही में WHO ने एक पोस्ट के जरिए बताया है कि सिगरेट छोड़ने के महज 20 मिनट के बाद से ही शरीर पर इसका असर दिखना आरंभ हो जाता है। इसके अलावा भी कई महत्वपूर्ण बातें इस पोस्ट में शेयर की गई हैं, जिन्हें हम नीचे समझेंगे।

संगठन का कहना है कि तंबाकू छोड़ने से आपके स्वास्थ्य को तत्काल और दीर्घकालिक लाभ मिलते हैं। धूम्रपान से दूर रखा गया हर एक कदम आपके शरीर को तेजी से ठीक होने (Heal होने) में मदद करता है।

  • 20 मिनट के भीतर: आपकी हृदय गति (Heart rate) कम हो जाती है।
  • 12 घंटे के भीतर: रक्त में कार्बन मोनोऑक्साइड का स्तर घटकर सामान्य हो जाता है।
  • 2 सप्ताह से 3 महीने के बीच: फेफड़ों की कार्यक्षमता (Lung function) में सुधार होने लगता है और दिल का दौरा (Heart attack) पड़ने का खतरा कम होने लगता है।

धूम्रपान छोड़ने के लिए कभी भी बहुत देर नहीं होती। इसलिए, अगर आप आज भी सिगरेट से दूरी बनाते हैं, तो आपके शरीर पर इसका सकारात्मक असर होना आरंभ हो जाता है।

सिगरेट छोड़ने की प्रेरणा यहां से लें

एक्टर अरशद वारसी ने अपनी 35 साल पुरानी सिगरेट की लत कैसे छोड़ी, इसके बारे में उन्होंने खुद जानकारी साझा की थी। अगर आप भी सिगरेट छोड़ने का कोई तरीका तलाश रहे हैं, तो अरशद वारसी की यह कहानी जरूर पढ़िए।

एक्टर नाना पाटेकर खुद दिन भर में 60 सिगरेट पी जाते थे। पर, एक दिन उन्हें इस नुकसानदेह लत का अहसास हुआ। इसके बाद पाटेकर साहब ने देखिए किस तरह से हमेशा के लिए इस लत को छोड़ दिया।

तंबाकू सेवन के मामले में भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर

भारत में तंबाकू का सेवन करीब 26.7 करोड़ लोग करते हैं। इस आंकड़े के आधार पर देखा जाए तो हम दुनिया में दूसरे स्थान पर हैं। यह लत कैंसर और दिल की गंभीर बीमारियों का कारण बनती है, जिससे देश में सालाना 13 लाख से अधिक मौतें होती हैं।

अगर आप सिर्फ एक सिगरेट छोड़ते हैं, तो यह आंकड़ा धीरे-धीरे शून्य तक भी पहुंच सकता है। तो फिर क्या सोच रहे हैं आप? तंबाकू छोड़ने के लिए भारत सरकार की राष्ट्रीय तंबाकू त्याग हेल्पलाइन (NTQLS) के टोल-फ्री नंबर 1800-11-2356 पर कॉल करिए। यहाँ आपको इस लत से मुक्ति पाने में उचित मार्गदर्शन और मदद मिल सकती है।

31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026 के मौके पर आप ये निर्णय ले सकते हैं।

Updated on:
29 May 2026 06:33 pm
Published on:
29 May 2026 06:33 pm